मौसम बदल रहा है: नैनीताल- अब नहीं होगी नैनीताल जैसे शहरों में बर्फबारी, एरीज की रिसर्च में खुलासा

Spread the love

 

र्दी के मौसम में भी सरोवरनगरी में कड़ाके की ठंड का अहसास नहीं हो रहा है। स्थानीय लोग भी मौसम के इस बदलाव से हतप्रभ है। नैनीताल में पिछले वर्षों की अपेक्षा जनवरी में दिन और रात सर्द होने के बजाय गर्म हैं।

वैज्ञानिकों का शोध तो यह कहता है कि भविष्य में कम ऊंचाई वाले नैनीताल जैसे ठंडे इलाकों में बर्फबारी नहीं होगी। यह बात सच भी लगती है, क्योंकि कुछ दशक पहले इन दिनों यहां बर्फ की चादर दिखती थी, लेकिन इस साल पाला तक नहीं पड़ा है।

 

आर्य भट्ट शोध एवं प्रेक्षण विज्ञान संस्थान (एरीज) के वैज्ञानिक डॉ. नरेंद्र सिंह ने बताया कि फॉरेस्ट फायर और जंगलों में झाड़ियों के कटान से नमी बनाए रखने वाली घास और वनस्पति नष्ट होती जा रही हैं। इससे पाला तक पड़ना कम हुआ है। बढ़ते कार्बन उत्सर्जन की वजह से पर्यावरण भी तेजी से बदल रहा है। अब भी हम नहीं चेते तो स्थितियां आैर भी खराब हो सकती हैं।

कब होती है बर्फबारी
बर्फबारी तभी संभव होगी जब कम से कम 48 घंटे तक भूमि का तापमान चार डिग्री तक गिरा रहे। साथ ही आकाश में बादल हों और एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो। वैज्ञानिकों का मानना है कि बहुत असामान्य स्थितियों में ही समुद्र तल से 2000 मीटर के इलाके में कभी-कभार बर्फबारी देखने को मिल सकेगी।

 

बड़ी वजह अत्यधिक कार्बन उत्सर्जन 
वर्ष 2024-25 में मौसम के परिवर्तन पर कई शोध हुए हैं। इससे यह तथ्य सामने आया है कि बर्फबारी अब 2000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ही हो रही है। वह भी सामान्य से ज्यादा। निचले इलाकों में अब भविष्य में बर्फबारी नजर आना दुष्कर होगा। इसकी बड़ी वजह जंगलों की कटाई, फॉरेस्ट फायर, जंगलों में झाड़ियों का कटान और अत्यधिक कार्बन उत्सर्जन है।
– डॉ. नरेंद्र सिंह, वैज्ञानिक, आर्य भट्ट शोध एवं प्रेक्षण विज्ञान संस्थान(एरीज

और पढ़े  देहरादून- दिल्ली-दून-एक्सप्रेस वे: अप्रैल में PM मोदी करेंगे शुभारंभ, केदारनाथ धाम के कपाटोद्घघाटन पर  पहुंच सकते है 

Spread the love
  • Related Posts

    देहरादून- सामूहिक कन्या पूजन में पहुंचे CM, बोले-बेटियों के प्रति हमारे समर्पण, भावनाओं को दर्शाता है पर्व

    Spread the love

    Spread the loveसीएम पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून प्रेमनगर में आयोजित सामूहिक कन्या पूजन में हिस्सा लिया। इस दौरान सीएम धामी ने कहा यह एक अद्भुत ‘पूजन’ कार्यक्रम है। इसमें…


    Spread the love

    देहरादून- गैस संकट, 17 हजार लोगों ने की बुकिंग, 15 हजार को बांटी गई गैस

    Spread the love

    Spread the love     देहरादून जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति बढ़ाने के प्रयासों के बावजूद स्थिति सामान्य नहीं हो पा रही है। सोमवार को लगभग 15,020 घरेलू और 512…


    Spread the love