भीमताल- काठगोदाम-अमृतपुर बाईपास के निर्माण का रास्ता साफ, डीपीआर तैयार, लोगों को जाम से मिलेगी निजात

 

 

लंबे समय से रानीबाग से काठगोदाम तक जाम की समस्या से परेशान यात्रियों और सैलानियों को अब जाम की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। भारत सरकार से काठगोदाम से अमृतपुर एचएमटी तक 3.50 किमी बाईपास निर्माण को सैद्धांतिक स्वीकृति मिल गई है। स्वीकृति मिलने के साथ लोक निर्माण विभाग ने पहाड़ी कटान के लिए दो करोड़ की डीपीआर तैयार कर शासन को भेजने की तैयारी कर ली है।

बाईपास बनने से रानीबाग तिराहे से गुलाबघाटी होते हुए काठगोदाम तक वीकेंड और पर्यटन सीजन में रोजाना घंटों जाम में फंसने वाले यात्रियों और सैलानियों की समस्या दूर हो जाएगी। बता दें कि लोक निर्माण विभाग की ओर से गौलापार नरीमन तिराहे से होते हुए अमृतपुर एचएमटी तक 3.50 किमी बाईपास का निर्माण कार्य किया जाना है। इसके साथ ही गौला नदी में 75 मीटर स्पान पुल का निर्माण भी होना है। सोमवार को भारत सरकार से बाईपास निर्माण को स्वीकृति मिल गई है।
बाईपास का निर्माण कार्य पूरा होने से हल्द्वानी, भीमताल, बागेश्वर, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, धारचूला, रानीखेत, भवाली आने-जाने वाले यात्रियों को रानीबाग-गुलाबघाटी होते हुए काठगोदाम में जाम का सामना नहीं करना पड़ेगा। भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री और सांसद के प्रयास से भारत सरकार से बाईपास निर्माण को स्वीकृति मिल गई है। कैड़ा ने कहा कि बाईपास बनते ही जाम की समस्या दूर होने से पहाड़ के यात्रियों और सैलानियों को परेशान नहीं होना पड़ेगा।

भारत सरकार से बाईपास निर्माण को स्वीकृति मिल गई है। विभाग की ओर से निर्माण कार्य को लेकर कार्यवाही की जाएगी। – कृष्ण कुमार, अधिशासी अभियंता, लोनिवि।

और पढ़े  उत्तराखंड: 17 अक्टूबर को बंद होंगे चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, 6 महीने यहां होगी पूजा
  • Related Posts

    उत्तराखंड: PM मोदी ने सीएम धामी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, प्रदेशभर में होंगे कार्यक्रम, यमकेश्वर में यज्ञ

    प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। बधाई संदेश में प्रधानमंत्री मोदी ने सीएम धामी के उत्तम स्वास्थ्य, सुख और दीर्घ आयु की कामना…

    देहरादून: फर्जी मालिक खड़ा किया, उपहार में जमीन देकर ठगे 97 लाख, तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

    जमीन बेचने का सौदा कर दिल्ली के उत्तम नगर निवासी करन शर्मा से 97 लाख रुपये ठग लिए गए। इसके लिए जालसाजों ने जमीन के असली मालिक के स्थान पर…