कीर्तिनगर:  पूजा के लिए आए महिला समेत दो लोग अलकनंदा में डूबे, नहीं लगा कोई सुराग

 

कीर्तिनगर के ढुंडप्रयाग घाट पर मंगलवार को पूजा के लिए आए लोगों में एक महिला और एक व्यक्ति अलकनंदा नदी में डूबने से लापता हो गए। कोतवाली कीर्तिनगर के एसएसआई कुंवर राम आर्य ने बताया कि ग्राम जबरौली, पोस्ट पिनानी विकासखंड पाबौ जिला पौड़ी गढ़वाल से करीब 15 से अधिक लोग पूजा के लिए ढुंडप्रयाग घाट पर पहुंचे थे।

पूजा के बाद अलकनंदा नदी में डुबकी लगाते समय आशा देवी (40) पत्नी गजपाल सिंह गुसाईं डूबने लगी। इस दौरान जसवंत सिंह (54) पुत्र कुंवर सिंह गुसाईं महिला को बचाने के लिए नदी में कूदे पर इस प्रयास में वह भी डूब गए।

आर्य ने बताया कि सूचना पर कीर्तिनगर पुलिस टीम और एसडीआरएफ श्रीनगर को मौके पर बुलाया गया। संयुक्त रूप से दोनों की तलाश की गई पर अब तक उनका कोई पता नहीं चल पाया है।

और पढ़े  बागेश्वर जिले में तीन घटनाओं से हड़कंप: लापता महिला की तलाश, नदी में क्लर्क का शव बरामद, युवक ने लगाया फंदा
  • Related Posts

    ज्योतिर्मठ- चमोली हेलीकॉप्टर हादसा: दून एयरपोर्ट पहुंचे मृतक सभी श्रद्धालुओं के शव, इंडिगो के विमान से भेजे घर

    चमोली के ज्योर्तिमठ में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक सभी छह लोगों के शवों को आज रेस्क्यू टीमों ने निकाल लिया। इसके बाद शवों को एम्स ऋषिकेश भेजा गया था।…

    देहरादून: आज से दिल्ली नहीं जा पाएंगी उत्तराखंड रोडवेज की 200 बसें, नए रूट्स पर वोल्वो चलाने की तैयारी

    दिल्ली में रविवार से बीएस-छह वाहन ही प्रवेश कर सकेंगे। ऐसे में परिवहन निगम की वोल्वो समेत करीब दो सौ बसों का संचालन प्रभावित होगा। अब परिवहन निगम ने वोल्वो…