ग्रामीणों ने जिसे समझा चोर वो निकला यूपी पुलिस का सिपाही, प्रेमिका से मिलने आया था,फिर इस तरह उतरा प्यार का भूत

 

 

आगरा के थाना खंदौली क्षेत्र के नन्दलाल पुर में बृहस्पतिवार को अलीगढ़ पुलिस लाइन में तैनात पुलिसकर्मी ने शादीशुदा प्रेमिका के घर में पहुंच गया। चोरी छिपे भागने पर ग्रामीणों ने चोर समझकर धुनाई कर दी। इस बीच मौका देख प्रेमिका भाग  गई। आरोपी ने बताया कि वह अक्सर प्रेमिका से मिलने के रात में आता था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।

नंदलालपुर निवासी एक व्यक्ति फाउंड्री नगर की एक फैक्ट्री में नौकरी करते हैं। वह बच्चों के साथ दिल्ली कार्यक्रम गए थे। पत्नी  ने मंगलवार रात प्रेमी अवनीश को को बुला लिया। वह सेवला का रहने वाला है। अलीगढ़ पुलिस लाइन में सिपाही के पद पर तैनात है।

 

 

आरोप है वह अक्सर मिलने के आता था। पति के मना करने पर जान से मारने धमकी देता था। वह चोरी छिपे भाग रहा था। ग्रामीणों सुबह 4 बजे चोर चोर समझकर पकड़ लिया। उसके हाथ पैर बांधकर धुनाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। थानाध्यक्ष राकेश चौहान ने बताया कि पीआरबी 112 की सूचना मिली है। पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच करेगी।

और पढ़े  ग्रेटर नोएडा में हिट एंड रन केस: तेज रफ्तार कार ने 5 छात्रों को मारी टक्कर, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
  • Related Posts

    UP: बढ़ी है प्रदेश के धनकुबेरों की दौलत, टॉप 46 के पास 1.89 लाख करोड़, सबसे ज्यादा अमीर नोएडा में

    उत्तरप्रदेश के शहरों से जुड़े 46 धनकुबेरों ने एम3एम हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2026 में जगह बनाई है। इन सभी की कुल संपत्ति 1.89 लाख करोड़ रुपये है। सूची में…

    UP- पूरा प्रदेश चक्रवाती बारिश की चपेट में, आज इन 42 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, यहां हो सकता है वज्रपात

    उत्तरप्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। बृहस्पतिवार को पूर्वांचल और तराई के कई जिलों में अच्छी बारिश हुई। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से तापमान में गिरावट…