मन्नत पूरी होने पर मंदिर पहुंची मुस्लिम महिला, भगवान शिव पर जलाभिषेक कर की पूजा-अर्चना

भगवान शंकर के मंदिर में पूजा-अर्चना करते वीडियो वायरल हुआ है।

कानपुर में मुस्लिम महिला का मंदिर में पूजा करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। ये वीडियो अवंतीपुरम, कल्याणपुर क्षेत्र का बताया जा रहा है। इसमें एक मुस्लिम महिला भगवान शंकर के मंदिर में पूजा करती दिख रही है।

महिला से बात करने पर पता चला है कि इनका कोई परिजन बगल के नर्सिंग होम में काफी सीरियस हालत में भर्ती था। उसकी जान बचाने के लिए भगवान शंकर से मनौती मांगी थी। ईश्वर की कृपा से अब वो स्वस्थ हैं।

Kanpur When the wish was fulfilled a Muslim woman reached the temple offered water to Lord Shiva and prayed

 

आस्था की एक अनूठी मिसाल
इसलिए उसने मंदिर में पूजा-अर्चना की है। महिला मंधना क्षेत्र की है। वहीं, लोगों में वायरल वीडियो को लेकर चर्चाएं हो रही हैं। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि यह वीडियो सामाजिक सौहार्द और आस्था की एक अनूठी मिसाल पेश करता है।

 

और पढ़े  UP- प्रदेश में डॉक्टरों को बड़ी राहत, इलाज में लापरवाही पर तुरंत गिरफ्तारी नहीं, पहले मेडिकल बोर्ड करेगा जांच
  • Related Posts

    भीषण हादसा: कार-टेंपो की जोरदार भिड़ंत, 3 लोगों की मौत, 16 घायल, चीखों से दहला इलाका

    रेणुकूट-बीजपुर मार्ग पर नधिरा मोड़ के पास मंगलवार को कार और टेंपो की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 16 लोग घायल हो…

    UP- मूली उखाड़ने खेत गईं सास-बहू की मौत: युवती के सामने गई मां और भाभी की जान, बचाने के चक्कर में खुद झुलसी

    गाजियाबाद स्थित राजनगर एक्सटेंशन के भोवापुर गांव में गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) के ठेकेदार की लापरवाही ने दो महिलाओं की जान ले ली, जबकि एक युवती झुलस गई। तीनों सड़क…