पौडी- घने जंगलों के बीच बसा घंडियाल देवता का मंदिर बनेगा पर्यटन का नया केंद्र: डॉ. धन सिंह रावत

Spread the love

केबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा कि घने बांज, बुरांस के जंगलों के बीच बसा घंडियाल देवता का मंदिर अब केवल आस्था का केंद्र नहीं रहेगा, बल्कि इसे पर्यटन के मानचित्र पर भी लाया जाएगा। उन्होंने भरसार से पांच किलोमीटर का पैदल ट्रैक कर मंदिर में पूजा-अर्चना की।
डॉ. रावत ने कहा कि बूढ़ा भरसार क्षेत्र में स्थित घंडियाल देवता का मंदिर प्राकृतिक सौंदर्य और धार्मिक आस्था का अनूठा संगम है। यहां का शांत और सुरम्य वातावरण पर्यटकों को आकर्षित करने की क्षमता रखता है। उन्होंने कहा कि मंदिर तक पहुंचने वाले रास्ते को सुव्यवस्थित किया जाय और आवश्यक सुविधाएं विकसित की जायेगी।
मंत्री ने कहा कि इस धार्मिक स्थल को पर्यटन के लिहाज से विकसित किया जाना न केवल क्षेत्र की आर्थिकी को बल देगा, बल्कि लोकसंस्कृति और परंपराओं को भी संरक्षित करेगा। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि प्रदेश सरकार इस दिशा में जल्द ही ठोस योजना बनाएगी।
बूढ़ा भरसार में उपस्थित स्थानीय लोगों ने बताया कि हर साल अप्रैल माह में तीन पट्टियों बाली कंडारस्यूं, चोपड़ा कोट और ढ़ाईज्यूली के ग्रामीण यहां भंडारे का आयोजन करते हैं, जिसमें हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं। यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है और स्थानीय लोगों की आस्था का प्रतीक बन चुकी है।


Spread the love
और पढ़े  हरिद्वार- अलीपुर गांव में 3 स्कूल बसों में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, खंगाले जा रहे सीसीटीवी फुटेज
  • Related Posts

    रुद्रप्रयाग- बर्फ की मोटी चादर से ढका केदारनाथ धाम, 22 अप्रैल को खुलने हैं कपाट

    Spread the love

    Spread the loveकेदारनाथ धाम इस समय बर्फ की मोटी चादर से ढका हुआ है। और बेहद खूबसूरत नजारा यहां का दिख रहा है। लेकिन इसका असर यात्रा से पहले की…


    Spread the love

    हरिद्वार- गंगा के ऊपर राज्य का सबसे लंबा ब्रिज तैयार, शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति, कुंभ में यात्रियों का लाभ

    Spread the love

    Spread the loveधर्मनगरी में आने वाले श्रद्धालु अब हरिद्वार में श्रद्धा और आस्था का बेहतर संगम देख सकेंगे। प्रदेश का सबसे पहला मेजर ब्रिज बनकर तैयार है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण…


    Spread the love