पौडी- घने जंगलों के बीच बसा घंडियाल देवता का मंदिर बनेगा पर्यटन का नया केंद्र: डॉ. धन सिंह रावत

केबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा कि घने बांज, बुरांस के जंगलों के बीच बसा घंडियाल देवता का मंदिर अब केवल आस्था का केंद्र नहीं रहेगा, बल्कि इसे पर्यटन के मानचित्र पर भी लाया जाएगा। उन्होंने भरसार से पांच किलोमीटर का पैदल ट्रैक कर मंदिर में पूजा-अर्चना की।पौडी- घने जंगलों के बीच बसा घंडियाल देवता का मंदिर बनेगा पर्यटन का नया केंद्र: डॉ. धन सिंह रावत
डॉ. रावत ने कहा कि बूढ़ा भरसार क्षेत्र में स्थित घंडियाल देवता का मंदिर प्राकृतिक सौंदर्य और धार्मिक आस्था का अनूठा संगम है। यहां का शांत और सुरम्य वातावरण पर्यटकों को आकर्षित करने की क्षमता रखता है। उन्होंने कहा कि मंदिर तक पहुंचने वाले रास्ते को सुव्यवस्थित किया जाय और आवश्यक सुविधाएं विकसित की जायेगी।
मंत्री ने कहा कि इस धार्मिक स्थल को पर्यटन के लिहाज से विकसित किया जाना न केवल क्षेत्र की आर्थिकी को बल देगा, बल्कि लोकसंस्कृति और परंपराओं को भी संरक्षित करेगा। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि प्रदेश सरकार इस दिशा में जल्द ही ठोस योजना बनाएगी।
बूढ़ा भरसार में उपस्थित स्थानीय लोगों ने बताया कि हर साल अप्रैल माह में तीन पट्टियों बाली कंडारस्यूं, चोपड़ा कोट और ढ़ाईज्यूली के ग्रामीण यहां भंडारे का आयोजन करते हैं, जिसमें हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं। यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है और स्थानीय लोगों की आस्था का प्रतीक बन चुकी है।

और पढ़े  देहरादून: BJP प्रभारी-सह प्रभारियों का पहला दौरा दो अक्तूबर से, पहले दिन पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों संग बैठक
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…