ब्लैकलिस्ट होने से बच जाएगाी पूर्व विधायक चैंपियन की कार, चालक के डीएल पर अभी भी तलवार

Spread the love

 

 

चालान भरने के लिए राजी होने के बाद पूर्व विधायक चैंपियन की कार का नंबर तो ब्लैकलिस्ट होने से बच जाएगा, लेकिन चालक के ड्राइविंग लाइसेंस पर अभी भी परिवहन विभाग की तलवार लटक रही है। उत्तराखंड में हुए चार चालानों की राशि 14 हजार है।

बता दें कि चैंपियन के बेटे दिव्य प्रताप और पूर्व मुख्य सचिव के बेटे आर. यशोवर्धन के बीच ओवरटेक के लिए जगह न देने पर विवाद हो गया था। इस दौरान दिव्य प्रताप ने आर. यशोवर्धन से मारपीट भी की थी। घटना में शामिल कार तब चर्चा में आई थी जब कार में अलग-अलग राज्यों में 19 चालान लंबित मिले। कार के उत्तराखंड में चार चालान लंबित मिले, जिनकी धनराशि 14 हजार रुपये है।

 

चालक पर पांच हजार रुपये तक जुर्माना भी लगेगा
इस मामले में परिवहन विभाग की ओर से गत दिनों चैंपियन को नोटिस भेजा गया था। इस पर 25 नवंबर को चैंपियन ने अधिवक्ता के माध्यम से परिवहन विभाग को नोटिस का उत्तर भिजवाया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि वे चालान भरने के लिए तैयार हैं, लेकिन उनकी कार का नंबर ब्लैकलिस्ट न किया जाए।

ऐसे में कार तो बच जाएगी, लेकिन चालक के डीएल पर अभी भी तलवार लटकी है। संभागीय परिवहन अधिकारी संदीप सैनी ने बताया कि अगर डीएल नहीं दिखाया तो ऐसी स्थिति में उसे सस्पेंड किया जाएगा। सभी चालानों के दौरान कौन सा चालक कार चला रहा था, इसकी जांच की जा रही है। इसमें चालक पर पांच हजार रुपये तक जुर्माना भी लगाया जाएगा।

और पढ़े  हरिद्वार- इस वर्ष 19 अप्रैल से निकलेगी गोल्ज्यू यात्रा, कार्यक्रम की रूपरेखा तय, संघ के पदाधिकारी हुए शामिल

Spread the love
  • Related Posts

    देहरादून- SIR: राजधानी देहरादून में प्री एसआईआर का 66.62% काम पूरा, 10.39 लाख मतदाताओं का मिलान हुआ

    Spread the love

    Spread the loveराजधानी में चल रहे प्री एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) का काम 66.62 प्रतिशत पूरा हो चुका है। शेष मतदाताओं के मिलान के लिए अभियान जारी है। अब तक…


    Spread the love

    देहरादून- विवादित धार्मिक स्थल को लेकर हिंदू संगठनों का थानो में धरना-प्रदर्शन, निर्माण के एक हिस्सा सील

    Spread the love

    Spread the love     जौलीग्रांट थानो क्षेत्र के एक विवादित धार्मिक स्थल को लेकर हिंदू संगठनों द्वारा थानों में जुलूस निकालकर धरना-प्रदर्शन किया गया। हिंदू संगठनों का आरोप है…


    Spread the love