ऋषिकेश- रक्षा मंत्री राजनाथ का दो दिवसीय कार्यक्रम, आज पहुंचेंगे दून, लाल बहादुर अकादमी मसूरी जाएंगे

 

 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार शाम करीब पौने चार बजे भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से देहरादून एयरपोर्ट पहुंचेंगे। जहां उनका जोरदार स्वागत किया जाएगा। रक्षा मंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम के लिए पुलिस, प्रशासन और संबंधित एजेंसियों ने रिहर्सल की।

एयरपोर्ट पर स्वागत के बाद रक्षा मंत्री एमआई 17 हेलिकॉप्टर से लाल बहादुर अकादमी मसूरी रवाना होंगे। कार्यक्रम में शामिल होने और रात्रि विश्राम के बाद राजनाथ सिंह शनिवार को वापस दून एयरपोर्ट पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से वह करीब डेढ़ बजे दिल्ली को रवाना होंगे। रिहर्सल के दौरान एयरपोर्ट पर कमांडेंट राकेश कुमार, एसडीएम अपर्णा ढौंडियाल, सीओ विवेक कुटियाल आदि मौजूद रहे।

और पढ़े  उत्तराखंड: एक सप्ताह में कैदियों के भोजन के बजट का ब्योरा देने के निर्देश, सूचना आयोग ने दिया आदेश
  • Related Posts

    HALDWANI- लालकुआं पुलिस ने 110 पाउच कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

        डॉ. मंजूनाथ टी.सी., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी की रोकथाम हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी…

    करवा चौथ 2026- करवा चौथ पर भद्रा कब से कब तक रहेगी? जानें समय..

    करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष धार्मिक महत्व रखता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, सुखी वैवाहिक जीवन और परिवार की खुशहाली की कामना…