पिथौरागढ़: भूस्खलन में मकान दबा, मलबे में दबकर सोते हुए युवक की मौत

पिथौरागढ़ जिले के अस्कोट के रसगाड़ी में भूस्खलन होने से एक मकान ध्वस्त हो गया। भीतर सो रहे युवक की मलबे में दबने से मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम है। राजस्व की टीम ने शव को मलबे से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

जानकारी के मुताबिक घटना शुक्रवार तड़के चार बजे हुई। रसगाड़ी के ओजपाली तोक में अचानक भूस्खलन होने से नीचे बना ललित मोहन जोशी का मकान ध्वस्त हो गया। मकान की छत गिर गई और पहाड़ी से निकला और मलबा और बोल्डर दीवार तोड़ते हुए भीतर घुस गया। भीतर सो रहा ललित मोहन जोशी का पुत्र भुवन जोशी (22) मलबे में दब गया। परिजनों के लिए भारी मात्रा में डंप मलबे को हटाना असंभव था।

 

ग्रामीणों ने घटना की सूचना राजस्व विभाग और पुलिस को दी। दोनों विभागों की टीम ने मौके पर पहुंचकर बमुश्किल मलबा हटाया  लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। युवक भुवन जोशी की मलबे में दबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम है। तहसीलदार पिंकी आर्या ने कहा कि मृतक के परिजनों को सहायता राशि दी गई है।

और पढ़े  स्टेडियम में शराब पीकर हुड़दंग: नशामुक्त हरियाणा की थीम वाली क्रिकेट लीग में छलके जाम, तीन कलाकारों का चालान
  • Related Posts

    अल्मोड़ा- पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, भेंट चढ़ी 3 जिंदगियां: 3 दिन तक भटका परिवार, नहीं बचे जुड़वा बच्चे और मां

    पहाड़ों के कठिन जीवन व बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की भेंट इस बार एक गर्भवती  चढ़ी है। इनोलू गांव की गर्भवती निशा को बचाने की कोशिश में उसका परिवार तीन दिन…

    उत्तराखंड: अयोध्या में अतिथि गृह, रुद्रपुर में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के लिए कवायद तेज, तैयारी में जुटा विभाग

    अयोध्या में 67.83 करोड़ रुपये की लागत से राज्य अतिथि गृह और ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर स्थित मोदी मैदान में 23.32 करोड़ रुपये से आधुनिक इंडोर व आउटडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स…