पुलिस का लुटेरा चेहरा: कारोबारी को लूटने वाले एसआई और सिपाही को जेल, दिखाया था वर्दी का रौब

Spread the love

ध्य जिला के देशबंधु गुप्ता रोड थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर और सिपाही ने यूपी के जालौन से आए ज्वेलर को डरा-धमका लूट लिया था। गिरफ्तारी के बाद अब दोनों को जेल भेज दिया गया है। दोनों ने पीड़ित के पास नकली नोट होने की बात कर उनको गिरफ्तारी का डर दिखाया। बाद में उनसे 8.40 लाख रुपये लूट लिए। पीड़ित ने मामले की शिकायत मध्य जिला पुलिस उपायुक्त रोहित राजबीर सिंह से की। मामले की जांच हुई तो पीड़ित दीपक सोनी के आरोप सही पाए गए।

 

एसआई महावीर और सिपाही विक्की को निलंबित कर दोनों को 30 मार्च को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों के खिलाफ उनके ही थाने देशबंधु गुप्ता रोड में लूटपाट का मामला दर्ज कर लिया गया। बाद में दोनों को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। अब मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

मध्य जिला पुलिस उपायुक्त रोहित राजबीर सिंह ने बताया कि 24 मार्च को दीपक सामान खरीदने के लिए करोल बाग के अजमल खां रोड आए थे। यहां एक शख्स ने उनको मिलने के लिए बुलाया था। पीड़ित अपनी कार में मौजूद थे। इस बीच एसआई महावीर और सिपाही विक्की वहां पहुंचे। पीड़ित के पास 10 लाख रुपये मौजूद थे। आरोपी जबरन उनकी कार में दाखिल हो गए और उनके बैग में रखे रुपयों को नकली बताने लगे। आरोपियों ने धमकाते हुए पीड़ित से कहा कि अब थाने में मामला दर्ज कर उनको गिरफ्तार किया जाएगा। पीड़ित ने खूब मिन्नतें कीं कि रुपये असली हैं।

आरोपी नहीं माने और बैग से 8.40 रुपये लेकर फरार हो गए। अगले दिन 25 मार्च को पीड़ित पुलिस उपायुक्त कार्यालय पहुंचे और उन्होंने सारी बात उपायुक्त को बताई। फौरन मामले की जांच के आदेश दे दिए गए। छानबीन में आरोप एकदम सही पाए गए। बाद में देशबंधु गुप्ता रोड थाने में बंधक बनाकर लूटपाट करने का मामला दर्ज कर लिया गया। दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस उपायुक्त का कहना है कि दोनों के खिलाफ सख्त से सख्त एक्शन लिया जाएगा। मामले में इन दोनों को कारोबारी की सूचना देने वाले आरोपी की तलाश की जा रही है।

और पढ़े  सुप्रीमकोर्ट में सुनवाई के समय राष्ट्रपति की मौजूदगी!, जन्म आधारित नागरिकता से जुड़ा है केस, क्या बोले ट्रंप ?

Spread the love
  • Related Posts

    शुभेंदु का नामांकन: CM ममता पर बरसे गृह मंत्री शाह,भवानीपुर में TMC-BJP कार्यकर्ताओं की भिड़ंत

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर तमाम सियासी दलों की तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं। इस बीच भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की…


    Spread the love

    AAP में घटेगा राघव चड्ढा का कद,अब संसद में मौका नहीं मिलेगा! अशोक मित्तल को मिला उप-नेता पद

    Spread the love

    Spread the loveजानकारी के लिए बता दें कि आम आदमी पार्टी ने सांसद राघव चड्ढा को डिप्टी लीडर पद से हटा दिया है। पार्टी ने राज्य सभा सचिवालय को इस…


    Spread the love