पुलिस का लुटेरा चेहरा: कारोबारी को लूटने वाले एसआई और सिपाही को जेल, दिखाया था वर्दी का रौब

मध्य जिला के देशबंधु गुप्ता रोड थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर और सिपाही ने यूपी के जालौन से आए ज्वेलर को डरा-धमका लूट लिया था। गिरफ्तारी के बाद अब दोनों को जेल भेज दिया गया है। दोनों ने पीड़ित के पास नकली नोट होने की बात कर उनको गिरफ्तारी का डर दिखाया। बाद में उनसे 8.40 लाख रुपये लूट लिए। पीड़ित ने मामले की शिकायत मध्य जिला पुलिस उपायुक्त रोहित राजबीर सिंह से की। मामले की जांच हुई तो पीड़ित दीपक सोनी के आरोप सही पाए गए।

 

एसआई महावीर और सिपाही विक्की को निलंबित कर दोनों को 30 मार्च को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों के खिलाफ उनके ही थाने देशबंधु गुप्ता रोड में लूटपाट का मामला दर्ज कर लिया गया। बाद में दोनों को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। अब मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

मध्य जिला पुलिस उपायुक्त रोहित राजबीर सिंह ने बताया कि 24 मार्च को दीपक सामान खरीदने के लिए करोल बाग के अजमल खां रोड आए थे। यहां एक शख्स ने उनको मिलने के लिए बुलाया था। पीड़ित अपनी कार में मौजूद थे। इस बीच एसआई महावीर और सिपाही विक्की वहां पहुंचे। पीड़ित के पास 10 लाख रुपये मौजूद थे। आरोपी जबरन उनकी कार में दाखिल हो गए और उनके बैग में रखे रुपयों को नकली बताने लगे। आरोपियों ने धमकाते हुए पीड़ित से कहा कि अब थाने में मामला दर्ज कर उनको गिरफ्तार किया जाएगा। पीड़ित ने खूब मिन्नतें कीं कि रुपये असली हैं।

आरोपी नहीं माने और बैग से 8.40 रुपये लेकर फरार हो गए। अगले दिन 25 मार्च को पीड़ित पुलिस उपायुक्त कार्यालय पहुंचे और उन्होंने सारी बात उपायुक्त को बताई। फौरन मामले की जांच के आदेश दे दिए गए। छानबीन में आरोप एकदम सही पाए गए। बाद में देशबंधु गुप्ता रोड थाने में बंधक बनाकर लूटपाट करने का मामला दर्ज कर लिया गया। दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस उपायुक्त का कहना है कि दोनों के खिलाफ सख्त से सख्त एक्शन लिया जाएगा। मामले में इन दोनों को कारोबारी की सूचना देने वाले आरोपी की तलाश की जा रही है।

और पढ़े  ईरान पर बड़े हमले की तैयारी में ट्रंप?: ईरानी सेना बोली- अगर कार्रवाई हुई तो सहयोगियों को भुगतना पड़ेगा अंजाम
  • Related Posts

    अमेरिकी एफ-35 के पुर्जे हांगकांग कैसे पहुंचे?: पेंटागन ने शुरू की जांच, चीन के हाथ लगने की खबर से बढ़ी चिंता

    अमेरिका के सबसे आधुनिक लड़ाकू विमानों में शामिल एफ-35 के कुछ पुर्जों के हांगकांग पहुंचने के बाद पेंटागन ने जांच शुरू कर दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, ये पुर्जे ऑस्ट्रेलिया…

    दर्दनाक हादसा: ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस में लगी आग, 9 यात्रियों की मौत,30 से ज्यादा यात्री थे सवार।

    गौतमबुद्धनगर जिले के ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा हुआ है। यमुना एक्सप्रेसवे पर जेवर एयरपोर्ट के पास बुधवार देर रात चलती टूरिस्ट बस में अचानक आग लग गई। हादसे में…