राष्ट्रीय व्यापारी सेना के पदाधिकारियों ने भरी हुंकार, किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा व्यापारी का उत्पीड़न।

अयोध्या –

राष्ट्रीय व्यापारी सेना के पदाधिकारियों ने भरी हुंकार, किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा व्यापारी का उत्पीड़न।
समाज में व्यापारी की भूमिका बेहद अहम है इसलिए व्यापारी का हित सर्वोपरि होना चाहिए।किसी कीमत पर व्यापारी का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और नवगठित राष्ट्रीय व्यापारी सेना अंतिम व्यापारी के हितों के लिए पूरी तत्परता के साथ हर स्तर पर लड़ाई लड़ेगी।शनिवार को यह बातें नवगठित राष्ट्रीय व्यापारी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक दुबे ने कही।श्री दुबे अपने सहयोगी व्यापारी नेताओं के साथ इस नवगठित संगठन की घोषणा को लेकर शहर के एक होटल में पत्रकारों से मुखातिब थे।पत्रकार वार्ता से पूर्व व्यापारी नेताओं द्वारा अपने सहयोगी रहे समाजसेवी मोहम्मद अफाक अंसारी के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर शोकसभा आयोजित की गई और इसके बाद वहां मौजूद शहर के प्रतिष्ठित व्यापारी नेताओं ने सर्वसम्मति से श्री दूबे का राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में मनोनयन करते हुए उन्हें अंगवस्त्रम भेंट कर सम्मानित किया।पत्रकारों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दुबे ने कहा कि वर्ष 2007 से वे व्यापारी हितों की लड़ाई लड़ रहे हैं।अभी तक वे व्यापारी संगठन अखिल भारतीय संयुक्त व्यापार मंडल में बतौर जिलाध्यक्ष कार्य कर रहे थे।कुछ परिस्थितियों और सहयोगी व्यापारी नेताओं के सुझाव पर राष्ट्रीय व्यापारी सेना का गठन किया गया है जो अब समाज में व्यापारी हितों की लड़ाई लडेगा।वरिष्ठ व्यापारी नेता राजेश वासवानी ने कहा कि दीपक दुबे व्यापारी हित में हर पल तत्पर रहने वाले व्यक्ति हैं और उनकी कर्मठता को देखते हुए उन्हें सर्वसम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है।व्यापारी नेता विजेश श्रीवास्तव ने कहा कि राष्ट्रीय व्यापारी सेना से उन्हें ही नहीं बल्कि उनसे जुड़े सभी व्यापारियों को काफी उम्मीदें हैं।उन्हें पूर्ण विश्वास है कि संगठन व्यापारियों की अपेक्षाओं पर खरा उतरेगा।व्यापारी नेता नवमी लाल गुप्ता ने कहा कि आज आये दिन व्यापारियों के उत्पीड़न की घटनाएं घटित हो रही है।पीड़ित व्यापारियों को इन उत्पीड़नो से मुक्ति दिलाने के लिए ऐसे संगठन की काफी आवश्यकता थी।युवा व्यापारी नेता अजीत प्रताप यादव ने कहा कि अभी तक व्यापारियों के हितों से जुड़ी जो भी समस्याएं आई हैं उनके निराकरण में दीपक दुबे का नेतृत्व सराहनीय रहा है। हमें उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में इस नये संगठन से व्यापारियों को काफी राहत मिलेगी।इस दौरान वरिष्ठ व्यापारी नेता ए.एन पांडेय, गोपाल जयसवाल,दिनेश वर्मा, अभय सिन्हा,तरुण गुप्ता,दीन दयाल पांडेय,बृजेन्द्र दुबे,अनुराग मिश्रा,घनश्याम तिवारी व सर्वजीत सिंह सहित कई व्यापारी नेता मौजूद थे।

और पढ़े  UP: आजम खां के बाद अब परिजन पर कसेगा ईडी का शिकंजा! मनी लॉन्ड्रिंग में ट्रस्ट भी हुआ शामिल, ये हैं पदाधिकारी
  • Related Posts

    UP: आजम खां के बाद अब परिजन पर कसेगा ईडी का शिकंजा! मनी लॉन्ड्रिंग में ट्रस्ट भी हुआ शामिल, ये हैं पदाधिकारी

    मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में सपा नेता आजम खां की गिरफ्तारी के बाद अब ईडी जौहर ट्रस्ट से जुड़े अन्य सदस्यों की कुंडली खंगालने में लगी है। ट्रस्ट में सपा…

    दीपावली पर सीएम योगी का बड़ा तोहफा, आज 1.89 करोड़ उज्ज्वला लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर होंगे 1,500 करोड़

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को प्रदेश की महिलाओं और उनके परिवारों को दीपावली का बड़ा उपहार देने जा रहे हैं। लखनऊ स्थित लोक भवन सभागार में आयोजित मुख्य समारोह में…