लखनऊ मंडल :अनाधिकृत वेंडरों के विरुद्ध औचक जांच का आयोजन..

उच्च कोटि की यात्री सुविधाओं एवं गुणवत्तापरक खानपान का सामान तथा पेय पदार्थों की उपलब्धता की दिशा में निरंतर प्रयासरत रहते हुए उत्तर रेलवे,लखनऊ मंडल द्वारा लगातार अनेक कार्यकलापों एवं गतिविधियों का आयोजन किया जाता है जिसके तहत आज दिनांक 01.08.22 को मंडल के वाणिज्य विभाग की कैटरिंग टीम द्वारा अनाधिकृत वेंडरों के विरुद्ध लखनऊ स्टेशन पर औचक जांच का आयोजन किया गया | इस औचक जांच के दौरान टीम द्वारा गाड़ी संख्या 14265 (जनता एक्सप्रेस ) में जांच करते समय दो वेंडरों को अनाधिकृत रूप से खाद्य पदार्थ बेचते हुए पकड़ा गया इन दोनों व्यक्तियों के पास से खानपान के सामान को बेचने सम्बन्धी किसी भी प्रकार का कोई वैध प्राधिकार पत्र नहीं पाया गया I अतःउक्त दोनों वेंडरों को पकड़कर इनके विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही हेतु आर.पी.एफ. लखनऊ के सुपुर्द कर दिया गया I

(रेखा शर्मा)
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक
उत्तर रेलवे, लखनऊ

और पढ़े  अयोध्या- मिल्कीपुर में नन्हीं प्रतिभाओं ने कलाकृतियों में भरे कल्पना के रंग
  • Related Posts

    लखीमपुर खीरी में बड़ा हादसा: बारिश से कच्चे मकान की दीवार गिरी, पति-पत्नी और मासूम पुत्र की मौत

    लखीमपुर खीरी के थाना नीमगांव क्षेत्र के गांव रहमतपुर में शनिवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। लगातार बारिश होने के कारण कच्चे मकान की दीवार भरभराकर गिर गई। दीवार के…

    UP- आजम फिर संकट में, मंत्री रहते किन फर्मों को मिले ज्यादा काम, इसकी भी होगी जांच

    पूर्व मंत्री आजम खां की मुश्किलों में फिर इजाफा होने के आसार है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उनके मंत्री रहने के दौरान जल निगम में हुए सभी कार्यों का ब्योरा…