खबर जरा हटके : मेरे पति ने नहीं बनाए सुहागरात पर संबंध, हनीमून पर भी सोता रहा,पत्नी शिकायत लेकर पहुंची पुलिस थाने| क्या है पूरी खबर डाले एक नजर

Spread the love

मेरे पति ने नहीं बनाए सुहागरात पर संबंध, हनीमून पर भी सोता रहा,पत्नी शिकायत लेकर पहुंची पुलिस थाने

मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के महिला थाने में एक युवती ने शादी के तीन महीने बाद अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। उसका कहना है कि उसके साथ धोखा हुआ है। सुहागरात पर पति ने कुछ नहीं किया। हनीमून पर भी दूर-दूर रहा। यह कहकर संबंध नहीं बनाए कि मैं कमजोर हूं। मैं संबंध नहीं बना सकता।

महिला थाना पुलिस के अनुसार नेहरू नगर क्षेत्र में रहने वाली नवविवाहिता ने मुंबई निवासी पति भूपेंद्र, सास शिल्पा, ननद मेघना और ननदोई निखिल के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस भी दर्ज किया है। पीड़िता का कहना है कि फरवरी 2022 में उसकी शादी हुई थी। ससुरालवालों ने शादी के एक दिन पहले 5 लाख रुपये नगद और 5 तोला सोना मांगा था। परिवारवालों ने उनकी मांग पूरी कर शादी की। शादी के बाद वह ससुराल मुंबई पहुंची। करीब एक सप्ताह तक वहां रही। इस दौरान एक भी दिन पति भूपेंद्र ने शारीरिक संबंध नहीं बनाए। हनीमून पर गोवा गए, वहां भी पति दूर-दूर ही रहा।

युवती ने बताया कि दूरी को लेकर मैंने आपत्ति दर्ज की तो पति ने बताया कि उसे कई बीमारियां है। शारीरिक रूप से कमजोर है। दवाइयां ले रहा है। इस वजह से संबंध नहीं बना सकता। पीड़िता के मुताबिक बाद में जब वे लोग ससुराल पहुंचे तो ससुराल वाले 10 लाख रुपये की मांग कर विवाद करने लगे। मैं इंदौर आई और यहां मैंने परिजनों को सारी बात बताकर प्रकरण दर्ज करवाया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।


Spread the love
  • Related Posts

    Today Weather: मध्यप्रदेश में मौसम का यू-टर्न, 4 दिन की बारिश के बाद अब चढ़ेगा पारा,तेज गर्मी  झुलसाएगी 

    Spread the love

    Spread the loveमध्यप्रदेश में मौसम ने पिछले 4 दिनों में जबरदस्त करवट ली है। एक तरफ आंधी-बारिश और ओलावृष्टि ने 45 जिलों को प्रभावित किया, तो अब सिस्टम हटते ही…


    Spread the love

    भोपाल- मौलाना आज़ाद सेंट्रल लाइब्रेरी में धूम-धाम से मना बसंत पंचमी का पावन पर्व..

    Spread the love

    Spread the love        मौलाना आज़ाद सेंट्रल लाइब्रेरी,भोपाल में बड़े हर्ष उल्लास के साथ बसंत पंचमी का त्योहार मनाया गया, इस अवसर पर पुस्तकालय में खास तैयारियां भी…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *