नवविवाहित जोड़ा: हनीमून पर गए नव दंपति का 6 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं, क्या कर रही मेघालय पुलिस?

 

ध्यप्रदेश के इंदौर से मेघालय घूमने आए नवविवाहित जोड़े का पिछले छह दिनों बाद भी कोई सुराग नहीं लग पाया है। ईस्ट खासी हिल्स जिला पुलिस ने अभियान को तेज कर दिया है। चार खोज और बचाव टीमें क्षेत्र में सक्रिय हैं, जिनमें मेघालय पुलिस, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल, होम गार्ड्स और स्थानीय ग्रामीण शामिल हैं। सर्च टीम का ध्यान नोंग्रियात और मावलाखियात के आस-पास के बीहड़ इलाकों पर केंद्रित है, जो ट्रैकिंग और पर्यटन के लिए लोकप्रिय हैं। दंपति की आखिरी लोकेशन भी यहीं पर पाई गई है। इस घटना पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव  ने भी चिंता व्यक्त की है।

 

Indore Newlywed Couple Goes Missing on Meghalaya Honeymoon Search Operation Intensifies MP news in Hindi

11 मई को हुई थी शादी
जानकारी के मुताबिक, राजा रघुवंशी उम्र 30 वर्ष और उनकी 27 वर्षीय पत्नी सोनम की हाल ही में 11 मई को शादी हुई थी। शादी के बाद वे हनीमून के लिए मेघालय आए थे। 22 मई को इस जोड़े ने शिलांग के कीटिंग रोड से एक टू-व्हीलर किराए पर लिया, लेकिन इसके बाद परिवार से उनका संपर्क टूट गया। उनकी स्कूटी सोहरा रीम में गोल्डन पाइंस ढाबे के पास लावारिस हालत में मिली। चाबी अब भी स्कूटी में लगी थी, लेकिन दंपति का कोई सुराग नहीं था।

 

राजा के बड़े भाई भी तलाश में जुटे
इस बीच, गांव के मुखिया ने स्थानीय प्रशासन को सूचित किया, जिससे खोज अभियान की शुरुआत हुई। राजा के बड़े भाई भी तुरंत मेघालय पहुंचे। वे खुद भी खोज अभियान में शामिल हैं। लेकिन, हर गुजरते दिन के साथ अनिश्चितता बढ़ती जा रही है।

और पढ़े  जबलपुर: रिटायर होते ही 1.01 करोड़ का दान? जानिए क्यों चर्चा में है HC जस्टिस अवनींद्र सिंह का रिटायरमेंट

 

 

जंगलों, गहरी खाइयों और ऊंची चट्टानों पर तलाशी अभियान 
ईस्ट खासी हिल्स जिला पुलिस ने अभियान को तेज कर दिया है। चार खोज और बचाव टीमें क्षेत्र में सक्रिय हैं, जिनमें मेघालय पुलिस, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल, होम गार्ड्स और स्थानीय ग्रामीण शामिल हैं। पूरा ध्यान नोंग्रियात और मावलाखियात के आस-पास के बीहड़ इलाकों पर है, जो ट्रैकिंग और पर्यटन के लिए लोकप्रिय हैं और दंपति की अंतिम ज्ञात लोकेशन भी यहीं पर है। सोहरा पुलिस स्टेशन में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। जंगलों, गहरी खाइयों और ऊंची चट्टानों में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। नोंग्रियात के डबल डेकर रूट ब्रिज तक जाने वाले सभी रास्तों को बारीकी से खंगाला जा रहा है।

  • Related Posts

    दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर फिर पथराव, कई वाहनों को बनाया निशाना, 2 यात्री घायल

    मध्यप्रदेश के मंदसौर, रतलाम और झाबुआ जिले से गुजर रहे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर झाबुआ और रतलाम के बीच रात में यात्रा करना सुरक्षित नहीं रह गया है। एक्सप्रेस-वे पर कई…

    मध्य प्रदेश में हादसा, मां बगलामुखी के दर्शन कर लौट रहे 8 श्रद्धालुओं की मौत,नाले में बही कार

    जिले के नलखेड़ा में मां बगलामुखी माता मंदिर के पास उफनते बरसाती नाले में श्रद्धालुओं से भरी कार बह गई। हादसे में कार सवार आठ लोगों की मौत हो गई।…