पौडी- विकासखण्ड द्वारीखाल के खरीक गांव के प्राकृतिक विशालकाय ताल को मिलेगी पहचान-डीएम

Spread the love

सिंचाई विभाग दुगड्डा तैयार करेगा खरीक ताल के विश्लेषण की रिपोर्ट

 

जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने तहसील जाखणीखाल के अंतर्गत खरीक गांव पहुँचकर गांव में बने प्रकृतिक व विशालकाय ताल का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश कि खरीक ताल में वाटर स्टेगनेशन, वाटर प्यूरिटी, बरसात के मौसम में तालाब में वाटर लेवल की स्थिति तथा इससे प्रभावित होने वाले भू-भाग, बसावट की स्थिति जैसे तमाम पहलुओं को शामिल करते हुए विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए है। इसके साथ ही उन्होंने खरीक ताल व इसके आस-पास के क्षेत्र का ड्रोन सर्वे कराने को कहा है।
इसके उपरांत जिलाधिकारी ने खरीक गांव से महादेव चट्टी होते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग-58 के बीच की लगभग 6 किमी की दूरी को पैदल चलकर पूरी की।
महादेव चट्टी से लगभग 6-7 किलोमीटर की दूरी पर स्थित इस गांव में प्राकृतिक रूप से बने तीन तालाबों के समूह को देखते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि यह खरीक गांव की यह रमणीक जगह पर्यटक हब बन सकती है। कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग से लगभग 6 किमी की दूरी पर स्थित यह स्थल पर्यटन असीम संभावनाओं को समेटे हुए है।


Spread the love
और पढ़े  हरिद्वार- घर में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, साली-जीजा सहित तीन गिरफ्तार
  • Related Posts

    हल्द्वानी- सक्षम महिला समर्थ भारत का सफल आयोजन।।

    Spread the love

    Spread the love  आज दिनांक 17 मार्च 2026 को तेजस्विनी जन सेवा समिति द्वारा महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य को लेकर महिला संवाद कार्यक्रम “सक्षम महिला समर्थ भारत” का आयोजन किया…


    Spread the love

    पौड़ी- जनपद पौड़ी में चार स्थानों पर आपदा मॉक ड्रिल, नदी उफान, भूस्खलन, बस हादसा और आग की घटनाओं पर परखा गया सिस्टम

    Spread the love

    Spread the love    आज मंगलवार को जनपद पौड़ी के चार अलग-अलग स्थानों पर आपदा मॉक अभ्यास आयोजित किया गया। इस दौरान बस दुर्घटना, नदी का जलस्तर बढ़ने, जंगल में…


    Spread the love