अयोध्या में ई-रिक्शा बैटरी चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

अयोध्या जिले की महाराजगंज पुलिस और क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए ई-रिक्शा बैटरी चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस गिरोह में शामिल चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से दो सगे भाई हैं।जिसमे चोरी की गई 24 बैटरियां,बिना नंबर प्लेट के दो चार पहिया वाहन,मोबाइल और नकद रुपए बरामदगी की गईं।वही तीन आरोपी लखनऊ के निवासी है, एक आरोपी हरदोई का रहने वाला है..आरोपियों पर कई जिलों में दर्जनों आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं..अदालत में पेश करने के बाद सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। इस मामले का खुलासा एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी ने पुलिस लाइन सभागार में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान किया।

और पढ़े  कानपुर: कारोबारी के बेटे की रुद्रा ग्रीन्स अपार्टमेंट की छठी मंजिल से गिरकर मौत
  • Related Posts

    UP: परिषदीय विद्यालयों में छमाही परीक्षाएं आज से, एक से लेकर आठ तक के 1.52 करोड़ बच्चे होंगे शामिल

    परिषदीय विद्यालयों की अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं 17 नवंबर से शुरू हो रही हैं। इस बार बच्चों के साथ विद्यालयों की व्यवस्था की भी परीक्षा होगी, क्योंकि काफी संख्या में शिक्षक जनगणना…

    अयोध्या- ब्रेकिंग: डंपर की टक्कर से मिल्कीपुर विधायक चंद्रभानु पासवान घायल,ट्रेलर से हुई फॉर्च्यूनर की टक्कर

    मिल्कीपुर के भाजपा विधायक चंद्रभानू पासवान सड़क हादसे में घायल, सिर और पैर में गंभीर चोटें अयोध्या के मिल्कीपुर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक चंद्रभानू पासवान सोमवार शाम…