अयोध्या- विश्व प्रसिद्ध दीपोत्सव: इस बार दीपोत्सव पर 1251 महाआरती का बनेगा विश्व रिकॉर्ड, राम की पैड़ी पर जलेंगे 26 लाख दीये

Spread the love

 

दीपोत्सव पर इस बार 1251 अर्चक एक साथ सरयू की महाआरती कर नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में जिला प्रशासन ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद 2024 के दीपोत्सव में 1100 अर्चकों ने एक साथ सरयू की महाआरती कर विश्व कीर्तिमान रचा था।

अयोध्या का विश्व प्रसिद्ध दीपोत्सव 19 अक्तूबर को अपने ही दो विश्व रिकॉर्ड को तोड़ कर नया इतिहास रचेगा। इसमें राम की पैड़ी के घाटों पर 26 लाख दीप एक साथ प्रज्ज्वलित करने के साथ सरयू की महाआरती भी शामिल है। रामनगरी में सरयू के तट पर प्रतिदिन 5100 बत्ती की महाआरती होती है। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक शामिल होते हैं। रामलला के दर्शन के लिए आने वाले कई विशिष्ट मेहमान भी महाआरती का हिस्सा बनते रहे हैं।

भव्य मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद 2024 के दीपोत्सव में सीएम योगी की पहल पर शंख और घंटा-घड़ियाल की सुमधुर ध्वनि के बीच पहली बार 1100 अर्चकों की ओर से एक साथ सरयू की महाआरती की गई थी। इस महाआरती ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया था। इस बार 151 अर्चकों की संख्या बढ़ाने की तैयारी है। इसके माध्यम से नया विश्व रिकॉर्ड तो बनेगा ही, साथ में दीपोत्सव अपने पुराने कीर्तिमान को भी तोड़ेगा।

मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह ने अमर उजाला को बताया कि इस संबंध में पर्यटन विभाग और अन्य संबंधित एजेंसियों से वार्ता चल रही है। प्रारंभिक सहमति भी बन गई है। पिछले दीपोत्सव पर महाआरती के लिए आरक्षित किए गए सरयू के घाटों के दायरे को बढ़ाया जाएगा। इससे पहले इतनी संख्या में साधु-संतों ने कभी सामूहिक आरती नहीं की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ दीपोत्सव के अन्य गणमान्य अतिथि भी इस महाआरती का हिस्सा बनेंगे।

और पढ़े  29 साल बाद हत्या का आरोपी लखनऊ से गिरफ्तार, पहचान छिपाकर रह रहा था फहीम, जानें ..

Spread the love
  • Related Posts

    राममंदिर चढ़ावा चोरी: नोटों की गड्डियां और खुले नोट, 70 बार चोरी कैमरे में कैद, पहली बार सामने आई SIT रिपोर्ट

    Spread the love

    Spread the loveराममंदिर चढ़ावा चोरी की एसआईटी रिपोर्ट सामने आ गई है। इसके मुताबिक, गणना प्रक्रिया की निगरानी के नियमों को ट्रस्ट पदाधिकारियों ने बदलकर कमजोर कर दिया। रिपोर्ट में…


    Spread the love

    UP- यूपी एसटीएफ ने एक लाख के इनामी कुख्यात विक्की को किया ढेर, 8 साल से पुलिस को दे रहा था चकमा

    Spread the love

    Spread the loveयूपी के अंबेडकरनगर में मंगलवार तड़के यूपी एसटीएफ ने मुठभेड़ में एक लाख के इनामी बदमाश को ढेर कर दिया। इसकी पहचान विक्की उर्फ आसिफ अली पुत्र मजहर…


    Spread the love