टिहरी- पैतृक गांव में यमुना तट पर हुई दिवंगत निशानेबाज जसपाल राणा की मां की अंत्येष्टि

दिवंगत निशानेबाज  जसपाल राणा की मां श्यामा देवी का टिहरी में यमुना नदी के तट पर अंतिम संस्कार किया गया। बीते दिन उनका दिल्ली में निधन हो गया था। आज उनका अंतिम संस्कार पैतृक गांव चिलामू नैनबाग में किया गया। हजारों की संख्या में लोग सम्मिलित हुए और नम आंखों से लोगों ने उनको अंतिम विदाई दी। नैनबाग सुमन क्यारी बाजार शोक में पूर्णतया बंद रहा।

प्रधान नैनबाग मनीष चौहान ने कहा कि अभी कुछ दिन पूर्व अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज जसपाल राणा की मृत्यु हुई और आज उनकी माता की लंबी बीमारी के कारण मृत्यु हुई है। जसपाल राणा के पिता नारायण सिंह राणा के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
मसूरी नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी ने कहा कि गोल्डन बॉय के नाम से विख्यात जसपाल राणा के जाने व उनकी माता के देहांत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। इस दुख की घड़ी में भगवान से प्रार्थना है कि उनके परिवार को सहनशक्ति प्रदान करने की शक्ति प्रदान करें।

श्यामा देवी को मुखाग्नि उनके छोटे बेटे सुभाष राणा व जसपाल राणा के पुत्र युवराज सिंह ने दी। उनकी बेटी सुषमा राणा सिंह ने भी कंधा लगाकर अपनी मां को नम आंखों से अंतिम विदाई दी।

और पढ़े  गौरीकुंड-केदारनाथ: चीरबासा पैदल मार्ग बहाल, 2 हजार तीर्थयात्री धाम रवाना, संवेदनशील स्थानों पर कर्मचारी तैनात
  • Related Posts

    अल्मोड़ा- पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, भेंट चढ़ी 3 जिंदगियां: 3 दिन तक भटका परिवार, नहीं बचे जुड़वा बच्चे और मां

    पहाड़ों के कठिन जीवन व बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की भेंट इस बार एक गर्भवती  चढ़ी है। इनोलू गांव की गर्भवती निशा को बचाने की कोशिश में उसका परिवार तीन दिन…

    उत्तराखंड: अयोध्या में अतिथि गृह, रुद्रपुर में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के लिए कवायद तेज, तैयारी में जुटा विभाग

    अयोध्या में 67.83 करोड़ रुपये की लागत से राज्य अतिथि गृह और ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर स्थित मोदी मैदान में 23.32 करोड़ रुपये से आधुनिक इंडोर व आउटडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स…