हरिद्वार- आश्रम में जमीन पर सो रही युवती को सांप ने डसा, अस्पताल में उपचार जारी, हालत फिलहाल स्थिर

रिद्वार आश्रम, इंडस्ट्रियल एरिया, निकट हनुमान मंदिर में जमीन पर सो रही वंदना कुमारी (19) को सांप ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों एवं आश्रम के लोगों ने उसे तत्काल मेला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

घटना के बाद आश्रम परिसर में सांप की तलाश की गई। सांप दिखाई देने पर वन विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सांप का रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया।

मेला अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. मनीष कुमार ने बताया कि युवती की हालत फिलहाल स्थिर है। एहतियात के तौर पर उसे 48 घंटे तक अस्पताल में भर्ती रखा जाएगा, ताकि उसकी स्वास्थ्य स्थिति की लगातार निगरानी की जा सके।

और पढ़े  हल्द्वानी से गूंजा मिशन-2027 का शंखनाद: चुनावी मोड में भाजपा, नितिन नवीन ने पार्टी कार्यकर्ताओं में भरा जोश
  • Related Posts

    अल्मोड़ा- पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, भेंट चढ़ी 3 जिंदगियां: 3 दिन तक भटका परिवार, नहीं बचे जुड़वा बच्चे और मां

    पहाड़ों के कठिन जीवन व बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की भेंट इस बार एक गर्भवती  चढ़ी है। इनोलू गांव की गर्भवती निशा को बचाने की कोशिश में उसका परिवार तीन दिन…

    उत्तराखंड: अयोध्या में अतिथि गृह, रुद्रपुर में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के लिए कवायद तेज, तैयारी में जुटा विभाग

    अयोध्या में 67.83 करोड़ रुपये की लागत से राज्य अतिथि गृह और ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर स्थित मोदी मैदान में 23.32 करोड़ रुपये से आधुनिक इंडोर व आउटडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स…