अयोध्या के तपस्वी छावनी के महंती का विवाद दिन प्रतिदिन बढ़ता हुआ महंतों के दोनों गुटों में संघर्ष तय।।

अयोध्या के तपस्वी छावनी के महंती का विवाद दिन प्रतिदिन बढ़ता हुआ  महंतों के दोनों गुटों में संघर्ष तय।।

रामनगरी अयोध्या के तपस्वी छावनी के महंती का विवाद बढ़ता जा रहा है। समय रहते अगर जिला प्रशासन ने मामले की नहीं सुलझाया तो संतो के दो गुटों में संघर्ष की आशंका जताई जा रही है।तपस्वी छावनी के महंती को लेकर राम वल्लभा कुंज के अधिकारी राजकुमार दास के नेतृत्व में संतों महंतों का एक प्रतिनिधिमंडल डीआईजी अमरेंद्र प्रसाद सिंह से मुलाकात की।संतो ने डीआइजी को जानकारी देते हुए बताया कि 2019 से तपस्वी छावनी में एक ट्रस्ट काम कर रहा है जिसके तहत जगन्नाथ मंदिर अहमदाबाद के संत दिलीप दास को तपस्वी छावनी का महंत बनाया जा रहा है जिसको लेकर दिलीप दास को महंती और चादर देनी है और भंडारा भी होना है। अयोध्या के तपस्वी छावनी के महंती का विवाद दिन प्रतिदिन बढ़ता हुआ  महंतों के दोनों गुटों में संघर्ष तय।।उस दिन डीआईजी से संतो ने सुरक्षा की मांग की है। दूसरा हनुमानगढ़ी के नागा संतों का गुट तपस्वी छावनी के संत परमहंस को समर्थन दे रहा है।अपने बयानों से चर्चा में आए परमहंस दास अब तपस्वी छावनी के महंत बनना चाहते हैं और उनको हनुमानगढ़ी के नागा संतो का समर्थन है।संतो के एक गुट को हनुमानगढ़ी समर्थन दे रहा है तो दूसरे गुट को राम वल्लभा कुंज के अधिकारी राजकुमार दास।माना जाता है कि राजकुमार दास मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के करीबी हैं।फिलहाल संतो का एक गुट डीआईजी से मिलकर सुरक्षा की मांग कर रहा है तो दूसरा गुट भी परमहंस को महंत बनाने के लिए दावेदारी कर रहा है। समय रहते महंती विवाद को नहीं सुलझाया गया तो संतो महंतों के दोनों गुटों में संघर्ष तय माना जा रहा है।

और पढ़े  लखनऊ: रौद्र रूप में गोमती नदी की बाढ़, कई इलाकों में जीवन ठहरा, खाने तक के लिए मारा-मारी
  • Related Posts

    बरेली: गैंगस्टर एक्ट का वांछित बदमाश कासिम खां मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली, साथी भी गिरफ्तार

    बरेली के फरीदपुर कस्बे में बीसलपुर रोड पर साठा पुलिया के पास बृहस्पतिवार सुबह पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में गैंगस्टर…

    अयोध्या- सेवा ज्योति यात्रा में शामिल होंगे BJP प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े

        भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित सेवा ज्योति यात्रा में सहभागिता करेंगे। यात्रा में…