देवप्रयाग- तोताघाटी के पास दिल्ली के श्रद्धालुओं की कार खाई में गिरी, केदारनाथ दर्शन कर लौट रहे थे

षिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तोताघाटी के पास केदारनाथ धाम से दर्शन कर दिल्ली लौट रहे श्रद्धालुओं की कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना की सूचना मिलते ही देवप्रयाग पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हो गई थीं।

थाना कोतवाल प्रशांत बहुगुणा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि तोताघाटी के सामने कार गिरने की सूचना मिलते ही पुलिस बल रेस्क्यू के लिए मौके पर पहुंच गया था। गहरी खाई और दुर्गम रास्तों के बीच राहत कार्य चलाते हुए टीम ने एक घायल व्यक्ति को सुरक्षित बचा लिया है, जिसे राफ्ट के जरिए नदी के रास्ते से निकालने की प्रक्रिया चल रही है।

 

वहीं, कार में सफर कर रही एक महिला का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। पुलिस के अनुसार कार के जिस तरह से परखच्चे उड़े हैं, उससे अंदेशा जताया जा रहा है कि महिला गहरी खाई में कहीं दूर छिटक गई है। फिलहाल राहत एवं बचाव दल द्वारा लापता महिला की सघन खोजबीन की जा रही है और रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है।

और पढ़े  उत्तराखंड: छत्तीसगढ़ पहुंचा देहरादून के पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल, राज्य के विकास मॉडल का करेगा अध्ययन
  • Related Posts

    उत्तराखंड: PM मोदी ने सीएम धामी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, प्रदेशभर में होंगे कार्यक्रम, यमकेश्वर में यज्ञ

    प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। बधाई संदेश में प्रधानमंत्री मोदी ने सीएम धामी के उत्तम स्वास्थ्य, सुख और दीर्घ आयु की कामना…

    देहरादून: फर्जी मालिक खड़ा किया, उपहार में जमीन देकर ठगे 97 लाख, तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

    जमीन बेचने का सौदा कर दिल्ली के उत्तम नगर निवासी करन शर्मा से 97 लाख रुपये ठग लिए गए। इसके लिए जालसाजों ने जमीन के असली मालिक के स्थान पर…