देहरादून- Alert: सुबह 11 बजे से चार बजे तक घर से निकलना सुरक्षित नहीं, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

राजधानी में चल रहीं गर्म हवाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। साथ ही लोगों को सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक घर से न निकलने की हिदायत भी दी है।

इन दिनों शहर का तापमान 37 डिग्री के करीब पहुंच गया है। ऐसे में लोगों में डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ गया है। इस पर रायपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसके झा ने बताया कि लू से लोगों को चक्कर आने, सिरदर्द, तेज बुखार, उल्टी या बेहोशी समेत कई तरह की समस्याएं आ सकती हैं। इसके शुरुआती लक्षण सामने आते ही बिना किसी देरी के नजदीकी अस्पताल में संपर्क करना चाहिए। उन्होंने लोगों को सुबह 11 बजे से लेकर चार बजे तक घर से बाहर न निकलने की चेतावनी भी दी। साथ ही घर से बाहर निकलते समय सिर को छाते या कपड़े से ढकने और चेहरे को सुरक्षित रखने की सलाह दी। कहा कि लोगों को गर्मी में हल्के रंग के कपड़े पहनने चाहिए।

 

ऐसे रखें ध्यान

– नींबू पानी, जलजीरा और नारियल पानी का पिएं
– जूस में बर्फ न डालें
– एसी से तुरंत निकलकर बाहर न जाएं

और पढ़े  चमोली: बदरीनाथ धाम पहुंचीं फिल्म अभिनेत्री रानी मुखर्जी, दर्शन कर मंदिर में चढ़ाया ध्वज
  • Related Posts

    उत्तराखंड: उत्तरकाशी और यमुनोत्री घाटी में भूकंप के तेज झटके, कंपन महसूस होते ही घरों से बाहर भागे लोग

    उत्तरकाशी जनपद मुख्यालय और यमुनोत्री घाटी में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का झटका महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। यमुनोत्री घाटी के खरसाली…

    ज्योतिर्मठ- हेमकुंड साहिब के कपाट बंद: बर्फबारी के बीच साल की अंतिम अरदास, ऐतिहासिक पल के साक्षी बने श्रद्धालु

    सिखों के पवित्र तीर्थ हेमकुंड साहिब के कपाट आज शनिवार को साल की अंतिम अरदास के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। इस वर्ष धाम में रिकॉर्ड 3,84,573 से…