देहरादून- राजधानी में 24 घंटे के भीतर चौथी हत्या से सनसनी, बसंत विहार क्षेत्र में मिला व्यक्ति का शव

देहरादून में 24 घंटे के भीतर हत्या की चौथी घटना सामने आई है। बसंत विहार थाना क्षेत्र के चोरखला में मस्जिद के पास 55 वर्षीय सलीम का शव मिला है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें मौके के लिए रवाना की गईं। शुरुआती जानकारी के अनुसार, मृतक की दाईं आंख पर चोट का निशान मिला है।

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण कर रही है। साथ ही वारदात से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस मृतक से जुड़ी अन्य जानकारियां जुटाने के साथ मामले की जांच कर रही है।

और पढ़े  राष्ट्रपति निशान अलंकरण समारोह: अमित शाह बोले- किसी पर्यटक से उत्तराखंड पुलिस की बुराई नहीं सुनी
  • Related Posts

    असम: गुवाहाटी के नजदीक कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस के छह कोच पटरी से उतरे, कई यात्री घायल, बचाव अभियान जारी

    असम के गुवाहाटी के बाहरी इलाके में बुधवार सुबह बड़ा रेल हादसा हो गया। यहां डिगारू रेलवे स्टेशन के पास कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस के कम से कम छह डिब्बे पटरी से…

    देहरादून: दिवाली पार्टी के लिए दोस्तों के साथ गया किशोर, सुबह फोन आया-तुम्हारे बेटे का शव मोर्चरी में पड़ा है

    दिवाली की खुशियां मनाने के लिए घर से दोस्तों के साथ निकला 15 वर्षीय अर्श अंसारी अगले दिन अपने घर नहीं, बल्कि मोर्चरी पहुंचा। जिस दोस्त के घर दिवाली मनाने…