इंद्री / करनाल : इंद्री नहर में मिला 4 साल के मासमू बच्चे का शव,जगाधरी की विश्वकर्मा कॉलाेनी का रहने वाला था प्रभजोत।।

सोमवार करीब एक बजे इंद्री स्थित नहर से पुलिस ने एक चार साल के मासूम बच्चे का शव बरामद किया है। मृतक प्रभजोत जगाधरी की विश्वकर्मा कॉलोनी का रहने वाला था। जानकारी देते हुए मृतक के पिता जसबीर सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी की दिमागी हालत ठीक नहीं रहती। 29 मार्च दिन बुधवार को वह अपने छोटे बेटे प्रभजोत को लेकर जगाधरी के अस्पताल से अपनी दवाई लेने जा रही थी। नहर किनारे चलते समय उनका अचानक पांव फिसल गया और दोनों नहर में जा गिरे। आस पास के राहगीरों ने महिला को तो बाहर निकाल लिया लेकिन चार साल का मासूम बच्चा पानी के तेज बहाव के कारण दूर निकल गया। जानकारी देते तिरलोचन सिंह ने बताया कि वह प्रभजोत को पिछले करीब छह दिनों से ढूंढ रहे थे आज उन्हें इंद्री नहर के पास एक बच्चे का शव होने की सूचना मिली। जब उन्होंने आकर देखा तो वह उनका बच्चा प्रभजोत था। बच्चे को नहर से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए यमुनानगर अस्पताल भेज दिया है। जानकारी देते हुए जांच अधिकारी जगदीश सिंह ने बताया कि सोमवार को उन्हें इंद्री नहर में एक छोटे बच्चे के शव होने की सूचना मिली। पुलिस अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंची और बच्चे का शव बाहर निकलवाकर उसे पोस्टमार्टम के लिए यमुनानगर अस्पताल भेज दिया। मृतक प्रभजोत जगाधरी की विश्वकर्मा कॉलोनी का रहने वाला है। घर में माता पिता और दो लड़के थे। बड़ा बेटा आठ साल का है जबकि प्रभजोत चार साल का था। उनकी माता की दिमागी हालत ठीक नहीं। 29 मार्च को वह अपने छोटे बेटे प्रभजोत को साथ लेकर जगाधरी से दवाई लेने जा रही थी। नहर किनारे उसका पांव फिसल गया और मां बेटा नहर में गिर गए।
दो दिन बाद आया मां को होश
जानकारी देते हुए तिरलोचन सिंह ने बताया कि पानी में गिरने से प्रभजोत की मां को दो दिन बाद होश आया है। जबसे उसे पता चला कि उसका बेटा अभी भी लापता है उसका रो रोकर बुरा हाल है। वहीं जब प्रभजोत का शव नहर से बाहर निकाला गया तो पिता जसबीर सिंह फूट फूट कर रोने लगे। साथ आए परिजनों और रिश्तेदारों ने उन्हें ढांढस बंधाया।

और पढ़े  हमारे आंतरिक मामलों में दखल न दें, संयुक्त राष्ट्र को भारत का जवाब, कहा- दुनिया के प्रदर्शनों पर ध्यान दें
  • Related Posts

    राजस्थान: क्रेशर-माइनिंग विवाद में खूनी संघर्ष, पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की मौत

    राजस्थान के भरतपुर जिले में क्रेशर प्लांट और माइनिंग लीज तक जाने वाले रास्ते को लेकर चल रहा करीब दो साल पुराना विवाद रविवार को हिंसक संघर्ष में बदल गया।…

    आज राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि-: रक्षा मंत्री राजनाथ से लेकर सीएम योगी तक ने किया नमन, संघर्ष को किया याद

    स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और प्रखर समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर देश के प्रमुख नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन…