
आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में घर के दरवाजे पर खड़ी सात साल की बालिका को बाइक सवार युवक रास्ता पूछने के बहाने खेत में ले गया। वहां दुष्कर्म किया। बालिका के चीखने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। तब तक आरोपी भाग निकला। एसीपी छत्ता ने बालिका को अस्पताल में भर्ती कराया है। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी बाइक से भागता नजर आ गया। पुलिस ने आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान फायरिंग में एक दरोगा भी गोली लगने से घायल हो गए।
बालिका के माता-पिता खेतों में मजदूरी करने गए थे। आरोपी रास्ता पूछने के बहाने से बाइक पर बैठाकर अपने साथ खेतों की ओर ले गया। तकरीबन 200 मीटर की दूरी पर बंद मकान के पास उससे दुष्कर्म किया। बालिका के चीखने पर ग्रामीण पहुंच गए। लोगों के मुताबिक युवक लाल बाइक पर आया था। वह लाल कमीज और काली पैंट पहने था। सूचना पर एसीपी हेमंत कुमार भी मौके पर पहुंच गए। बालिका की हालत बिगड़ गई थी। उन्होंने अस्पताल में भर्ती कराया।
सीसीटीवी फुटेज में आरोपी बाइक से जाता दिखाई दिया। बाइक के नंबर के आधार पर युवक की पुलिस ने पहचान कर ली। दुष्कर्म के आरोपी मोहम्मद शरीफ को मंगलवार रात पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। एक दरोगा भी गोली से जख्मी हो गए।