UP: पूरा राज्य भीषण गर्मी की चपेट में, 19 जिलों में लू का अलर्ट,16 मई से इन इलाकों में बदलेगा मौसम

 

त्तरप्रदेश में झुलसाने वाली गर्मी का कहर जारी है। मंगलवार को प्रदेश के लगभग 15 जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे ज्यादा रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में प्रदेश में गर्मी और तपिश का प्रकोप और बढ़ने वाला है । बुधवार से प्रदेश के पूर्वांचल और तराई हिस्सों के 19 जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी की गई है। पूर्वानुमान है कि अगले दो दिनों में प्रदेश के कई जिलों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

मंगलवार को दोपहर बाद प्रयागराज में 42.2 डिग्री, वाराणसी में 41.8 डिग्री , लखनऊ और सुल्तानपुर में 41.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं अमेठी, बहराइच, आगरा और झांसी में भी तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रहा।

 

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पिछले 48 घंटों में तापमान में बढ़ोतरी दिखी है। अगले चार से पांच दिनों में पारे में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की और बढ़ोतरी हो सकती है। 14 व 15 मई को पूर्वांचल और तराई के इलाकों में कहीं-कहीं लू या हीट वेव चलने की चेतावनी है। 16 मई से यह लू प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों तक फैल जाएगी। जबकि तराई में संभावित बारिश के चलते लू की स्थिति कमजोर पड़ सकती है। 

16 से 20 मई के बीच तराई में बूंदाबांदी

मौसम विभाग के मुताबिक 16 से 20 मई के बीच प्रदेश के तराई इलाके में चक्रवाती परिसंचरण विकसित हो रहा है । इसके असर से तराई में तीन से चार दिनों के लिए फिर से मौसम में बदलाव दिखेगा और तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी के संकेत हैं।

यहां है लू चलने की संभावना

चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच व आसपास के इलाकों में।
और पढ़े  स्कूल वाहनों की सुरक्षा पर HC सख्त:- DM और मुख्य सचिव को दिया ये आदेश, एक माह में मांगी अनुपालन रिपोर्ट
  • Related Posts

    स्कूल वाहनों की सुरक्षा पर HC सख्त:- DM और मुख्य सचिव को दिया ये आदेश, एक माह में मांगी अनुपालन रिपोर्ट

    हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने प्रदेश के स्कूलों में बच्चों की परिवहन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। न्यायालय ने मुख्य सचिव को जिला स्कूल वाहन सुरक्षा…

    UP में जमीन से बेदखल होने के डर में किसान,जमीन से बेदखल होने के भय में तराई के किसान, पीढ़ियों से खेती कर रहे सिखों का…

    उत्तराखंड बॉर्डर से लखीमपुर खीरी तक फैले तराई के विशाल कृषि क्षेत्र में इन दिनों गहरी बेचैनी है। देश का बंटवारा, 84 के दंगे और आतंकवाद का दौर सह चुके…