साकेतवासी स्वामी बेंकट दास की 45 वी पुण्यतिथि बड़ी धूमधाम से मनाया गया।

Spread the love

साकेतवासी स्वामी बेंकट दास की 45 वी पुण्यतिथि बड़ी धूमधाम से मनाया गया।

अयाेध्या-

मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान रामनगरी में स्थित अखिल भारतीय श्री रामजनकी नूतन बरई चौरसिया समाज मंदिर गोला बाजार ऋण मोचन घाट अयोध्या साकेतवासी स्वामी बेंकट दास महाराज काे संताें ने भावभीनी पुष्पांजलि अर्पित की। माैका था उनके पुण्यतिथि महाेत्सव का। पुण्यतिथि पर आश्रम में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा में अयाेध्यानगरी के विशिष्ट संत-महंताें ने साकेतवासी महंत चित्रपट पर श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया। संताें ने उनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश भी डाला।
अखिल भारतीय श्री रामजनकी नूतन बरई चौरसिया समाज मंदिर गोला बाजार ऋण मोचन घाट अयोध्या
आश्रम के वर्तमान पीठाधीश्वर रामपत दास महाराज ने कहा कि उनके गुरू महंत पूर्व महंत स्वामी वेंकट दास महाराज गाै और संत सेवी थे। वह बड़े ही साैम्य स्वभाव के संत रहे। आश्रम के लिए उन्हाेंने अपने जीवन काे बलिदान कर दिया। वह तन, मन और धन तीनाें से समर्पित रहे। जब तक जिंदा थे, तब तक सेवा करते रहे। उन्होंने साधु-संतों की सेवा में अपना जीवन लगा दिया। उन्होंने कहा कि गुरूदेव महापुरुष थे। उन्होंने रामनाम जप के महत्व को बताया है और उसका प्रचार-प्रसार किया। इस आश्रम की गणना अयाेध्या के प्रमुखतम पीठाें में हाेती है। यह पावन अवध धाम है। जाे पूज्य संताें की धरा है। संताें के ऊपर भगवान की बड़ी ही महिमा है। संत जहां चले जाएं। वह स्थान बहुत ही साैभाग्यशाली बन जाता है। वर्तमान महंत ने पधारे हुए संत-महंताें का स्वागत-सत्कार किया। इस अवसर पर रतन चौरसिया चंदन चौरसिया रामाधार रामकेवल चौरसिया भगवती चौरसिया धर्मेंद्र चौरसिया स्वामी दयाल चौरसिया राम जी चौरसिया अरविंद चौरसिया समेत अन्य संत-महंत व भक्तगण उपस्थित रहे।

और पढ़े  अयोध्या- महाप्रबंधक ने विभिन्न स्टेशनों का विंडो ट्रेलिंग कर किया निरीक्षण

Spread the love
  • Related Posts

    मथुरा हिंसा- फरसे वाले बाबा के अंतिम दर्शन को उमड़ी भीड़, DM ने की बड़ी घोषणा, ट्रक चालक की मौत

    Spread the love

    Spread the loveमथुरा के छाता में बाबा चंद्रशेखर की मौत के बाद भड़की भीड़ ने दिल्ली हाईवे जाम कर पथराव किया, जिससे दहशत का माहौल बन गया। पुलिस के प्रयासों…


    Spread the love

    अयोध्या- रामलला के दरबार पहुंची ‘लखनऊ सुपर जायंट्स’ की टीम, कप्तान ऋषभ पंत ने विधिवत पूजा-अर्चना की

    Spread the love

    Spread the loveआईपीएल शुरू होने से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स की 20 सदस्यीय टीम अयोध्या पहुंची। जहां खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ ने रामलला के दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया। टीम के…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *