अयोध्या: मामला इश्क का- आधी रात प्रेमी के साथ इस हाल में मिली बहू, कमरे में हलचल सुन घुस गए घरवाले, दृश्य देख हो गए शर्मसार

अयोध्या से होश उड़ाने वाला मामला सामने आया है। यहां विवाहित प्रेमिका से मिलने आधी रात को उसका प्रेमी पहुंचा। घरवालों को जानकारी हो गई तो युवक बेड के अंदर छिप गया। ग्रामीणों ने चोर समझकर तलाश शुरू की तो मामला कुछ और निकला। बाद में प्रेमी और महिला ने थाने में सहमति से शादी कर ली। हैरानी की बात यह रही कि महिला के पति ने विदेश से फोन करके इस शादी की बधाई दी।

पूरा मामला पूराकलंदर थाना क्षेत्र के बभनगवा गांव का है। गांव निवासी आलीम देर रात अपनी विवाहित प्रेमिका के घर पहुंच गया। महिला का पति पहले से विदेश में रहता है। घरवालों को रात में बहू के कमरे से आवाजें सुनाई दीं। उन्हें लगा कि कोई चोर घर में घुस आया है। शोर सुनकर आसपास के लोग भी जुट गए।

 

बेड के अंदर छिपा मिला प्रेमी

ग्रामीणों ने घर की तलाशी शुरू की। जानकारी हो जाने पर महिला ने युवक को बेड के अंदर छिपा दिया। शक गहरा होने पर जब बेड खोलवाया गया तो आलीम बाहर निकला। इससे हंगामा शुरू हो गया। इसके बाद महिला के ससुर ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई और पूछताछ की।

थाने में हुई बातचीत के दौरान दोनों ने लंबे समय से प्रेम संबंध होने की बात स्वीकार की। महिला के ससुर और अन्य परिवारीजन भी मौजूद थे। वहीं, फोन पर पति से बात कराई गई। पति ने मामला समझते हुए कहा कि अगर मेरी पत्नी किसी और से खुश है, तो मैं साथ हूं। इसके बाद पति की रजामंदी से थाने में ही आलीम और महिला के विवाह की रस्म पूरी कराई गई।

और पढ़े  UP 5वां सबसे बड़ा निर्यातक राज्य: सीएम योगी बोले- 2017 के पहले नहीं थीं बुनियादी सुविधाएं और अवसर

 

थाने में करा दी गई शादी

महिला के ससुर ने भी शादी को मंजूरी दी। लिखित रूप से कहा कि किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई नहीं चाहते हैं। गांव में यह मामला चर्चा का विषय बन गया। ग्रामीणों ने भी सहमति से हुए इस विवाह पर खुशी जताई। पति ने फोन पर ही दोनों को शादी की बधाई दी।

  • Related Posts

    बरेली: गैंगस्टर एक्ट का वांछित बदमाश कासिम खां मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली, साथी भी गिरफ्तार

    बरेली के फरीदपुर कस्बे में बीसलपुर रोड पर साठा पुलिया के पास बृहस्पतिवार सुबह पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में गैंगस्टर…

    अयोध्या- सेवा ज्योति यात्रा में शामिल होंगे BJP प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े

        भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित सेवा ज्योति यात्रा में सहभागिता करेंगे। यात्रा में…