बढ़ी टेंशन: अभिषेक शर्मा दिल्ली के अस्पताल में भर्ती, नामीबिया के खिलाफ मैच में खेलने पर सस्पेंस

भारतीय टीम के फ्लेम्बॉयंट ओपनर अभिषेक शर्मा पेट की समस्या के चलते दिल्ली के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने पिछले दो दिनों से अस्पताल में रहकर इलाज कराया है। टीम प्रबंधन ने बताया कि पेट की समस्या के कारण उनके टेस्ट किए जा रहे हैं और अभी तक यह साफ नहीं है कि उन्हें आज यानी बुधवार को अस्पताल से छुट्टी मिल पाएगी या नहीं।

 

नामीबिया मैच पर असर
अभिषेक शर्मा की फिटनेस को देखते हुए भारत बनाम नामीबिया मैच में उनके खेलने पर सस्पेंस है। यह मैच 12 फरवरी को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होना है। बीसीसीआई के सूत्र ने कहा, ‘मैच के लिए उनकी उपलब्धता अभी स्पष्ट नहीं है।’ टीम को उम्मीद है कि वह जल्द ही स्वस्थ होकर मैदान पर वापसी करेंगे। नामीबिया के खिलाफ अभिषेक की जगह संजू सैमसन को मौका मिल सकता है। वहीं, ईशान किशन दूसरे ओपनर हो सकते हैं।

 

पाकिस्तान के खिलाफ खेलने की उम्मीद!
टीम प्रबंधन और मेडिकल स्टाफ यह आश्वस्त हैं कि शर्मा 15 फरवरी को कोलंबो में पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले बड़े मुकाबले के लिए उपलब्ध हो सकते हैं। उनका स्वास्थ्य और रिकवरी इस समय मुख्य प्राथमिकता है।

गंभीर के घर डिनर पर गए थे
सूत्रों के मुताबिक, 25 वर्षीय अभिषेक शर्मा ने संडे को मुख्य कोच गौतम गंभीर के घर आयोजित डिनर में हिस्सा लिया था, लेकिन बाकी टीम के सदस्यों की तुलना में जल्दी ही वहां से चले गए थे। माना जा रहा है कि इसी दौरान उन्हें पेट की परेशानी हुई। हालांकि, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया है कि अभिषेक शर्मा अमेरिका के खिलाफ पिछले मैच से पहले भी पूरी तरह फिट नहीं थे, और मैच खेलने के बाद उनकी हालत और बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि बाएं हाथ के इस ओपनर को तेज बुखार था और तुरंत राहत के लिए उन्हें ड्रिप चढ़ाई गई थी। खराब तबीयत के कारण अभिषेक दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में टीम के अभ्यास सत्र में भी हिस्सा नहीं ले सके। ऐसे में सवाल यह भी उठ रहा है कि वह इस खराब हालत में गंभीर के घर डिनर के लिए गए क्यों?
और पढ़े  टूटा 48 साल का रिकॉर्ड- भारतीय महिला रिकर्व टीम ने एशियाड में पहली बार जीता सोना, कुमकुम-अंकिता-कीर्ति का कमाल
  • Related Posts

    हरमनप्रीत ने दिया झटका: छोड़ी तीनों फॉर्मेट की कप्तानी, आगे खेलने के सवाल पर क्यों कहा- खून-पसीना सब दिया…?

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम की विश्व कप विजेता कप्तान हरमनप्रीत कौर ने बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने मंगलवार को भारतीय टीम की तीनों फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ने का एलान किया।…

    एशियन गेम्स 2026 का समापन: कतर को सौंपी गई मेजबानी, भारत ने चौथे स्थान पर रहकर समाप्त किया अभियान

    आइची-नागोया एशियाई खेलों का समापन समारोह समाप्त हो चुका है। नागोया में हो रहे इस समारोह के साथ 16 दिन तक चले एशियाई खेलों का आधिकारिक रूप से समापन हो…