IND vs PAK- भारत का श्रीलंका पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत, ढोल की धुन पर थिरके अर्शदीप

भारतीय टीम पाकिस्तान का सामना करने के लिए श्रीलंका पहुंच गई है। कोलंबो पहुंचने पर गत चैंपियन भारत का भव्य स्वागत हुआ। भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को कोलंबो के आर प्रेमादासा स्टेडियम में टी20 विश्व कप का मुकाबला खेला जाना है। एयरपोर्ट से बाहर आते समय टीम इंडिया का ढोल के साथ स्वागत किया गया और 
टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह खुद को रोक नहीं सके और ढोल की धुन पर थिरकते नजर आए। 

 

भारत ने की है अच्छी शुरुआत
भारतीय टीम टी20 विश्व कप में खिताब बचाने के इरादे से उतरी है। भारत ने ग्रुप ए में अपने शुरुआती दोनों मुकाबले जीते हैं और अब उसका सामना चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से है। भारत ने अमेरिका और नामीबिया के खिलाफ जीत दर्ज कर सुपर आठ चरण के लिए कदम बढ़ा लिए हैं। पाकिस्तान के खिलाफ जीत हासिल करते ही भारतीय टीम अगले दौर के लिए क्वालिफाई कर जाएगी। 
IND vs PAK T20 World Cup Match: Team India in Colombo Welcome Video Photos Hardik Arshdeep
बीसीसीआई के निर्देश के बावजूद माहिका को साथ ले गए हार्दिक
हाल ही में खबर आई थी कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने भारतीय खिलाड़ियों को टी20 विश्व कप के दौरान परिवार को साथ रखने की अनुमति नहीं दी है। लेकिन हार्दिक पांड्या के साथ कोलंबो में उनकी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा नजर आईं। वीडियो में दिख रहा है कि हार्दिक माहिका का हाथ पकड़े एयरपोर्ट से बाहर निकल रहे हैं। वहीं, टीम के अन्य साथी भी नजर आ रहे हैं।
अभिषेक भी टीम के साथ पहुंचे
पेट की समस्या से जूझ रहे अभिषेक शर्मा भी भारतीय टीम के साथ कोलंबो पहुंचे हैं। अभिषेक नामीबिया के खिलाफ मैच में नहीं खेले थे और उनका पाकिस्तान के खिलाफ खेलना भी मुश्किल मालूम पड़ रहा है। अभिषेक को लेकर फैसला हालांकि, शनिवार को ट्रेनिंग के बाद होने की उम्मीद है। इस बीच, अभिषेक के माता-पिता भी कोलंबो पहुंचे हैं।
और पढ़े  टूटा 48 साल का रिकॉर्ड- भारतीय महिला रिकर्व टीम ने एशियाड में पहली बार जीता सोना, कुमकुम-अंकिता-कीर्ति का कमाल
  • Related Posts

    हरमनप्रीत ने दिया झटका: छोड़ी तीनों फॉर्मेट की कप्तानी, आगे खेलने के सवाल पर क्यों कहा- खून-पसीना सब दिया…?

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम की विश्व कप विजेता कप्तान हरमनप्रीत कौर ने बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने मंगलवार को भारतीय टीम की तीनों फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ने का एलान किया।…

    एशियन गेम्स 2026 का समापन: कतर को सौंपी गई मेजबानी, भारत ने चौथे स्थान पर रहकर समाप्त किया अभियान

    आइची-नागोया एशियाई खेलों का समापन समारोह समाप्त हो चुका है। नागोया में हो रहे इस समारोह के साथ 16 दिन तक चले एशियाई खेलों का आधिकारिक रूप से समापन हो…