टिहरी- जम्मू में टिहरी के अग्निवीर जवान रोहित सिंह का निधन, गांव में शोक की लहर, कल अंत्येष्टि

टिहरी जनपद के भिलंगना ब्लॉक अंतर्गत मेंडू सिंदवालगांव निवासी अग्निवीर जवान रोहित सिंह (21) पुत्र सुरेन्द्र सिंह का जम्मू में निधन हो गया। जवान की असमय मृत्यु की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

ग्राम प्रधान कुंवर सिंह ने बताया कि जवान रोहित सिंह का पार्थिव शरीर घनसाली पहुंचा है। देर शाम तक उनके पैतृक गांव पहुंचने की संभावना है। शुक्रवार सुबह पैतृक घाट पर पूरे सैन्य सम्मान और गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनकी मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।

 

रोहित सिंह अपने परिवार के बड़े बेटे थे। उनके पिता सुरेन्द्र सिंह रोजगार के सिलसिले में दुबई में रहते हैं और बेटे के निधन की सूचना मिलने के बाद घर के लिए रवाना हो गए हैं। परिवार में रोहित के अलावा उनका छोटा भाई मोहित है, जो वर्तमान में कक्षा नौवीं का छात्र है।

जवान के निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घर में उनकी मां और दादी का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव और आसपास के क्षेत्रों के लोग लगातार परिवार को ढांढस बंधाने पहुंच रहे हैं। रोहित सिंह के निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक व्याप्त है और लोग युवा अग्निवीर को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

और पढ़े  उत्तराखंड कैबिनेट फैसला: वेक्टर जनित रोग नियंत्रण नियमावली को मंजूरी, UP के नियमों से मिली मुक्ति
  • Related Posts

    नैनीताल: पोषण की कम़ी से नहीं बढ़ रही नौनिहालों की लंबाई, आंगनबाड़ी के बच्चों की लंबाई-वजन पर चिंता

    नैनीताल जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों के शारीरिक विकास के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। अगस्त की पोषण ट्रैकर रिपोर्ट के मुताबिक, पांच वर्ष तक के 44,224 बच्चों की…

    चमोली: हेमकुंड साहिब के बाद शीतकाल के लिए बंद हुए लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट, हुई बर्फबारी

    हेमकुंड साहिब के बाद आज नवरात्रि के पावन अवसर पर लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाली के लिए बंद हो गए हैं। सुबह 7.15 मिनट पर मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ…