ऋषिकेश- भरसार विश्वविद्यालय को मिला नया कुलपति, डॉ. भगवती प्रसाद भट्ट को मिली जिम्मेदारी

वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली उत्तराखण्ड औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, भरसार (पौड़ी गढ़वाल) के कुलपति पद पर डॉ. भगवती प्रसाद भट्ट की नियुक्ति की गई है। राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं।

जारी आदेश के अनुसार, प्रांतीय कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय अधिनियम, 1958 के प्रावधानों के अंतर्गत गठित अन्वेषण समिति द्वारा प्रस्तुत पैनल से चयनित डॉ. भगवती प्रसाद भट्ट को विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया गया है। वर्तमान में वह भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर), नई दिल्ली में विशेष कार्याधिकारी के पद पर कार्यरत हैं।

 

डॉ. भट्ट का कार्यकाल पदभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष अथवा अगले आदेश जारी होने तक, जो भी पहले हो, प्रभावी रहेगा। उनकी नियुक्ति के साथ ही कुलपति पद के कार्यदायित्वों से संबंधित 15 दिसंबर 2025 को जारी अंतरिम व्यवस्था संबंधी आदेश को निरस्त कर दिया गया है।

विश्वविद्यालय प्रशासन और शिक्षाविदों ने डॉ. भट्ट की नियुक्ति का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में विश्वविद्यालय शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल करेगा।
ऋषिकेश- भरसार विश्वविद्यालय को मिला नया कुलपति, डॉ. भगवती प्रसाद भट्ट को मिली जिम्मेदारी 

और पढ़े  कूड़ा ही कूड़ा- हेमकुंड साहिब: 22 हजार से ज्यादा प्लास्टिक बोतलें, 4 हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट
  • Related Posts

    उत्तराखंड: PM मोदी ने सीएम धामी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, प्रदेशभर में होंगे कार्यक्रम, यमकेश्वर में यज्ञ

    प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। बधाई संदेश में प्रधानमंत्री मोदी ने सीएम धामी के उत्तम स्वास्थ्य, सुख और दीर्घ आयु की कामना…

    देहरादून: फर्जी मालिक खड़ा किया, उपहार में जमीन देकर ठगे 97 लाख, तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

    जमीन बेचने का सौदा कर दिल्ली के उत्तम नगर निवासी करन शर्मा से 97 लाख रुपये ठग लिए गए। इसके लिए जालसाजों ने जमीन के असली मालिक के स्थान पर…