Accident चमोली: देवाल में हादसा; कैल नदी में गिरी सवारी लेकर घेस जा रही टैक्सी, 4 लोगों की मौत, चार घायल

मोली जिले के देवाल ब्लाक में गुरुवार को दर्दनाक हादसा हो गया। घेस जा रही एक टैक्सी बृहस्पतिवार शाम को अनियंत्रित होकर कैल नदी में गिर गई। इस हादसे में एक बच्चे सहित चार लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।

यह हादसा लौसरी के पास हुआ। सूचना पर स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को खाई से निकालकर 108 एंबुलेंस के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवाल भेजा। अस्पताल पहुंचने से पहले सात साल के दीपक ने दम तोड़ दिया। पीएचसी देवाल के प्रभारी डॉ. रॉबिन ने बताया कि सभी घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।

 

मृतकों में घेस निवासी अर्जुन सिंह (60), आलम सिंह (54), खेता निवासी जानकी देवी (28) और दीपक (07) शामिल हैं। घायलों में खेता की उमा देवी (28), हर्षिता (08 माह), घेस निवासी चालक हरेंद्र सिंह (38), खड़क सिंह (38) शामिल हैं।

और पढ़े  उत्तराखंड: CM हेल्पलाइन को हेल्पलेस बना रहे अफसर, समाधान की रफ्तार गिरी, अगस्त में आईं सबसे ज्यादा शिकायतें
  • Related Posts

    उत्तराखंड: PM मोदी ने सीएम धामी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, प्रदेशभर में होंगे कार्यक्रम, यमकेश्वर में यज्ञ

    प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। बधाई संदेश में प्रधानमंत्री मोदी ने सीएम धामी के उत्तम स्वास्थ्य, सुख और दीर्घ आयु की कामना…

    देहरादून: फर्जी मालिक खड़ा किया, उपहार में जमीन देकर ठगे 97 लाख, तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

    जमीन बेचने का सौदा कर दिल्ली के उत्तम नगर निवासी करन शर्मा से 97 लाख रुपये ठग लिए गए। इसके लिए जालसाजों ने जमीन के असली मालिक के स्थान पर…