देहरादून- वन विभाग में बड़ा फेरबदल; 110 वन आरक्षी और 45 वन दरोगा के हुए तबादले

वन विभाग में 110 वन आरक्षी और 45 वन दरोगा के तबादले हुए हैं। इनमें अधिकांश तबादले आवेदकों के अनुरोध पत्र और स्थानांतरण समिति की संस्तुति के आधार पर किए गए हैं। आने वाले समय में और भी तबादले हो सकते हैं। वनाधिकारियों के अनुसार वन कर्मियों ने स्वास्थ्य समेत अन्य कारणों का हवाला देते हुए तबादले का अनुरोध किया था।

 

मुख्य वन संरक्षक प्रसन्न पात्रों ने बताया कि उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 में दिए गए प्रावधानों के अनुसार गठित समिति की संस्तुति के आधार तबादले किए गए हैं। साथ ही फायर सीजन के दृष्टिगत नियंत्रक अधिकारी को 30 जून के बाद कार्य मुक्त कर अनुपालन आख्या देने को कहा गया है।

और पढ़े  कोटद्वार: गुलदार का जानलेवा हमला, सनेह क्षेत्र में महिला को मार डाला, मौके पर पहुंच रही टीमें, लोगों में दहशत
  • Related Posts

    उत्तराखंड: प्रदेश कांग्रेस का चुनावी अभियान अटका, राहुल और प्रियंका का इंतजार, नहीं शुरू हो पा रहा प्रचार

    उत्तराखंड की सियासत में पिछले 10 साल से सत्ता से बाहर कांग्रेस 2027 में वापसी के लिए नए प्रयोग करने की तैयारी में है, लेकिन वरिष्ठ नेताओं से रैली की…

    उत्तराखंड: 5.23 लाख महिलाओं को दिए जाएंगे 10 हजार रुपये, बैणी-भुली योजना व स्वयं सहायता समूहों को होगा लाभ

    उत्तराखंड में बैणी-भुली योजना और ग्राम्य विकास विभाग के स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को राज्य सरकार आर्थिक सहायता देगी। यह आर्थिक सहायता दो किस्तों में दी जाएगी। दिसंबर…