त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव- देहरादून: पंचायतों में आरक्षण पर 3 हजार से भी अधिक आपत्तियां, जिलाधिकारी आज से करेंगे निपटारा

Spread the love

 

 

रिद्वार को छोड़कर अन्य 12 जिलों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव होने हैं। इसके लिए आरक्षण प्रस्तावों के अनंतिम प्रकाशन के बाद विभाग को तीन हजार से अधिक आपत्तियां मिली हैं। आज और कल जिलाधिकारी इनका निपटारा करेंगे। इसके बाद 18 जून को आरक्षण प्रस्तावों का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।

 

आरक्षण प्रस्तावों पर आपत्ति दर्ज कराने वाले का कहना है कि पिछली बार भी उनकी ग्राम पंचायत महिला के लिए आरक्षित थी। जबकि इस बार भी इसे महिला के लिए आरक्षित कर दिया गया है। वहीं, कुछ का कहना है कि एससी-एसटी के लिए ग्राम, क्षेत्र और जिला पंचायत को आरक्षित न कर इसे सामान्य किया जाए तो कुछ ने इसे एससी, एसटी और ओबीसी के लिए आरक्षित करने के लिए कहा है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि शासनादेश के मुताबिक पंचायतों को आरक्षित किया गया है।

 

इन जिलों से मिलीं इतनी आपत्तियां

पंचायतों में सबसे अधिक ऊधमसिंह नगर जिले में करीब 800 से अधिक आपत्तियां मिली हैं। जबकि देहरादून में 302, अल्मोड़ा में 294, पिथौरागढ़ में 277, चंपावत में 337, पौड़ी में 354, चमोली में 213, रुद्रप्रयाग में 90, उत्तरकाशी में 383 और टिहरी जिले में करीब 297 आपत्तियां आई हैं।


Spread the love
और पढ़े  उत्तराखंड Weather: जमकर बरसे मेघ, 8 डिग्री गिरा पारा, आज भी कई जिलों में तेज हवा और बारिश का अलर्ट
  • Related Posts

    श्रीनगर गढ़वाल- संस्कृत शिक्षा परिषद की उत्तर मध्यमा परीक्षा का परिणाम जारी, सक्षम प्रसाद बने उत्तराखंड टॉपर

    Spread the love

    Spread the love   उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद की परीक्षाओं का परिणाम 2025-26 घोषित कर दिया गया है। इस वर्ष जयदयाल अग्रवाल संस्कृत उत्तर मध्यमा विद्यालय, श्रीनगर के कक्षा 12…


    Spread the love

    टिहरी- ऋषिकेश गंगोत्री हाईवे पर हादसा-: डाबरी गांव के पास सड़क पर पलटी बस, 5 यात्री थे सवार, मची चीख पुकार

    Spread the love

    Spread the loveऋषिकेश गंगोत्री हाईवे पर शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। डाबरी गांव के समीप एक बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। बस पलटते ही यात्रियों में चीख पुकार मच…


    Spread the love