त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव- देहरादून: पंचायतों में आरक्षण पर 3 हजार से भी अधिक आपत्तियां, जिलाधिकारी आज से करेंगे निपटारा

 

 

हरिद्वार को छोड़कर अन्य 12 जिलों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव होने हैं। इसके लिए आरक्षण प्रस्तावों के अनंतिम प्रकाशन के बाद विभाग को तीन हजार से अधिक आपत्तियां मिली हैं। आज और कल जिलाधिकारी इनका निपटारा करेंगे। इसके बाद 18 जून को आरक्षण प्रस्तावों का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।

 

आरक्षण प्रस्तावों पर आपत्ति दर्ज कराने वाले का कहना है कि पिछली बार भी उनकी ग्राम पंचायत महिला के लिए आरक्षित थी। जबकि इस बार भी इसे महिला के लिए आरक्षित कर दिया गया है। वहीं, कुछ का कहना है कि एससी-एसटी के लिए ग्राम, क्षेत्र और जिला पंचायत को आरक्षित न कर इसे सामान्य किया जाए तो कुछ ने इसे एससी, एसटी और ओबीसी के लिए आरक्षित करने के लिए कहा है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि शासनादेश के मुताबिक पंचायतों को आरक्षित किया गया है।

 

इन जिलों से मिलीं इतनी आपत्तियां

पंचायतों में सबसे अधिक ऊधमसिंह नगर जिले में करीब 800 से अधिक आपत्तियां मिली हैं। जबकि देहरादून में 302, अल्मोड़ा में 294, पिथौरागढ़ में 277, चंपावत में 337, पौड़ी में 354, चमोली में 213, रुद्रप्रयाग में 90, उत्तरकाशी में 383 और टिहरी जिले में करीब 297 आपत्तियां आई हैं।

और पढ़े  हल्द्वानी: सड़कें जख्मों से भरी...मरहम लगाने की रफ्तार धीमी, CM के निर्देशों का शहर में नहीं दिख रहा असर
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…