हल्द्वानी- प्रारंभिक शिक्षा निदेशक और कार्मिकों पर हुए हमले से शिक्षक गुस्साए, आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की

 

ल्द्वानी में प्रारंभिक शिक्षा निदेशक अजय नौडियाल और कुछ कार्मिकों पर उनके ही कार्यालय में जानलेवा हमले से शिक्षकों में रोष है। रविवार दोपहर बुद्ध पार्क में एकत्रित शिक्षक और कर्मचारियों ने घटना को किसी एक व्यक्ति पर नहीं बल्कि पूरे सिस्टम पर हमला बताया। कर्मचारियों ने कहा कि यह निंदनीय और शर्मनाक घटना है। मामले में दोषियों के विरुद्ध अविलंब कठोरतम कार्रवाई के लिए तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया।

 

राजकीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष गिरीश चंद्र जोशी के नेतृत्व में एकत्रित हुए कर्मचारियों ने कहा कि सरकारी कार्यालयों में इस तरह की गैरकानूनी हरकत और अराजकता फैलाने की आजादी किसी भी पक्ष को नहीं दी जानी चाहिए। सभी ने आक्रोशित होकर कहा कि इस तरह भय, आतंक का माहौल पैदाकर किसी भी अधिकारी और कार्मिक से निष्ठापूर्वक कार्य, सेवा करने की अपेक्षा करना न केवल अन्यायपूर्ण है बल्कि बेईमानी भी है।

चेतावनी दी कि अगर दोषियों पर कार्रवाई न हुई तो विरोध में उत्तराखंड में शिक्षक, कर्मचारी और अधिकारी बोर्ड परीक्षा न होने के लिए लामबंद हो जाएंगे। तहसीलदार कुलदीप पांडे को ज्ञापन देने वाले शिक्षकों में पूर्व मंडलीय अध्यक्ष डॉ. गोकुल मर्तोलिया, जिला संरक्षक डॉ. धर्मेंद्र पनेरू, जिला उपाध्यक्ष मदन गिरी गोस्वामी, संयुक्त मंत्री गिरीश कांडपाल, डॉ. विवेक पांडे, ब्लॉक मंत्री ओखलकांडा भुवन पांडे, दुर्गा गुणवंत, डॉ. सोहन माजिला, छत्रपति पांडे, कौशल गुणवंत आदि मिनीस्टीरियल कर्मचारी मौजूद रहे।

और पढ़े  देहरादून: मियांवाला को सौगात, 8.64 करोड़ से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का CM धामी ने किया लोकार्पण
  • Related Posts

    निठारी कांड: परिजनों की आशंका, 7 फीट का खोखा, दो गाठ वाली रस्सी, सुरेंद्र ने कैसे की आत्महत्या? बताया साजिश

    अल्मोड़ा से सुरेंद्र कोली का शव लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत और परिजनों ने इस घटना में साजिश होने की आशंका जताई…

    लाइसेंस होटल का, चल रहा था रेस्टोरेंट: एक ही बर्तन में पक रहा था वेज-नॉनवेज, मीट बिक्री पर लगी रोक

    खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने शनिवार को जिले में बड़ी कार्रवाई की है। इसमें होटल, रेस्टोरेंट, डेयरी, नमकीन इकाइयों और किराना प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर गंभीर अनियमितताओं पर कई…