रामलला का सूर्य तिलक- राम मंदिर के सूर्य तिलक समारोह में वर्चुअली शामिल हुए PM मोदी, हाथ जोड़कर किया नमन

 

श्रीराम नवमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवान राम की पूजा-अर्चना की। उन्होंने अयोध्या के राम मंदिर में सूर्य तिलक समारोह में वर्चुअल रूप से भाग लिया। शुक्रवार दोपहर 12 बजे भगवान सूर्य ने रामलला के ललाट पर तिलक किया। यह लगभग चार मिनट तक चला। विशेष बात यह रही कि तिलक ठीक उसी समय हुआ, जो समय भगवान राम के जन्म का क्षण माना जाता है।

 

इस बार रामनवमी पर रवि योग, सर्वार्थसिद्धि योग का विशेष संयोग भी बन रहा है। इससे इस आयोजन का धार्मिक महत्व और बढ़ गया। सूर्य तिलक के साथ ही रामलला का अभिषेक, शृंगार और अन्य धार्मिक कार्यक्रमों का लाइव प्रसारण भी किया गया। देश-विदेश के श्रद्धालु इस दिव्य क्षण के साक्षी बनें।

पीएम मोदी ने किया यह पोस्ट
इससे पहले कल यानी गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट साझा की। जिसमें उन्होंने लिखा, देशभर के मेरे परिवारजनों को रामनवमी की असीम शुभकामनाएं। त्याग, तप और संयम से भरे मर्यादा पुरुषोत्तम के जीवन से हमें हर परिस्थिति का पूरे सामर्थ्य से सामना करने की प्रेरणा मिलती है। उनके आदर्श अनंतकाल तक भारतवासियों के साथ-साथ संपूर्ण मानवता के पथ-प्रदर्शक बने रहेंगे। मेरी कामना है कि भगवान राम की कृपा से सबका कल्याण हो, जिससे विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प की सिद्धि का मार्ग प्रशस्त हो।

और पढ़े  UP: CM योगी का आगरा दौरा अचानक रद्द, मथुरा के मंथन के बाद सीधे दिल्ली होंगे रवाना
  • Related Posts

    सांसों पर संकट: दिल्ली की हवा कैसी, आज एक्यूआई कितना, नोएडा-गाजियाबाद की क्या है स्थिति?

    राजधानी दिल्ली में प्रदूषण से फिलहाल राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के रविवार सुबह आठ बजे के आंकड़े के मुताबिक, राजधानी दिल्ली का औसत…

    अध्ययन: पानी साफ करने वाले प्लांट भी नहीं रोक पा रहे फॉरएवर केमिकल्स, एनजीटी सख्त, प्रक्रिया पर सवाल

    घर तक पहुंचने वाला पानी भले ही जल शोधन संयंत्रों से गुजरकर साफ हो जाता हो, लेकिन इसमें मौजूद खतरनाक रसायनों से पूरी तरह सुरक्षित होने की गारंटी नहीं है। देश…