सुरेश कलमाड़ी का निधन, पुणे में 81 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

Spread the love

 

 

पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेश कलमाड़ी का मंगलवार तड़के 81 साल की उम्र में निधन हो गया। कलमाड़ी के कार्यालय से जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन के पूर्व चेयरमैन कलमाड़ी का पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में इलाज चल रहा था। लंबी बीमारी के बाद उन्होंने सुबह करीब 3:30 बजे अंतिम सांस ली।

पुणे से पूर्व सांसद और रेलवे राज्य मंत्री रहे कलमाड़ी के परिवार में उनकी पत्नी, बेटा, बहू, दो बेटियां, दामाद और पोते-पोतियां हैं। उनका पार्थिव शरीर दोपहर 2 बजे तक पुणे के एरंडवाने स्थित उनके आवास, कलमाड़ी हाउस में रखा जाएगा। अंतिम संस्कार दोपहर 3:30 बजे पुणे के नवी पेठ स्थित बैकुंठ श्मशान भूमि में किया जाएगा।

 

एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि पुणे के पूर्व सांसद, पूर्व केंद्रीय रेल राज्य मंत्री और इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सुरेश कलमाड़ी (81 वर्ष) का आज मंगलवार, 6 जनवरी को सुबह 3.30 बजे लंबी बीमारी के बाद पुणे में निधन हो गया। उनका पार्थिव शरीर दोपहर 2 बजे तक कलमाड़ी हाउस, एरंडवाने, पुणे में रखा जाएगा और अंतिम संस्कार दोपहर 3.30 बजे वैकुंठ श्मशान भूमि, नवी पेठ, पुणे में किया जाएगा।

कॉमनवेल्थ गेम्स में भ्रष्टाचार से जुड़ा नाम
कलमाड़ी एक अनुभवी राजनीतिज्ञ और खेल प्रशासक थे, जिन्होंने भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया और कई वर्षों तक भारत के खेल प्रशासन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 2010 के राष्ट्रमंडल खेलों (कॉमनवेल्थ गेम्स ) में हुए भ्रष्टाचार मामले के चलते वे राष्ट्रीय स्तर पर जांच के दायरे में आए और खेलों के फंड के कथित दुरुपयोग के आरोप में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत उन पर मामला दर्ज किया गया। उन्हें अप्रैल 2011 में गिरफ्तार किया गया, जिसके बाद कांग्रेस ने उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया।

राजनीति में आने से पहले कलमाड़ी ने 1964 से 1972 तक भारतीय वायु सेना में पायलट के रूप में सेवा की और 1974 में सेवा से सेवानिवृत्त हुए। बाद में उन्होंने सार्वजनिक जीवन में प्रवेश किया और कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार के दौरान 1995 से 1996 के बीच रेल राज्य मंत्री के रूप में कार्य किया।

और पढ़े  नई वेबसाइट लॉन्च- 15 जुलाई तक लॉन्च होगी IRCTC की नई वेबसाइट, जानें नए पोर्टल में क्या-क्या होगा खास

धन शोधन मामले में क्लोजर रिपोर्ट
अप्रैल 2025 में दिल्ली की एक अदालत ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की उस क्लोजर रिपोर्ट को स्वीकार कर लिया, जिसमें 2010 राष्ट्रमंडल खेलों की आयोजन समिति के पूर्व प्रमुख कलमाडी और तत्कालीन महासचिव ललित भनोट तथा अन्य के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज था। इसके साथ ही 13 साल पुराने इस मामले का अंत हो गया। क्लोजर रिपोर्ट की स्वीकृति से 15 साल पहले हुए इस कथित घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग का पहलू भी समाप्त हो गया।

2010 के राष्ट्रमंडल खेलों (सीडब्ल्यूजी) के आयोजन में भ्रष्टाचार के आरोपों ने देश में भारी राजनीतिक हंगामा खड़ा कर दिया था, जिसके चलते कई आपराधिक और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले दर्ज किए गए थे।

अजित, शरद पवार ने पुणे के विकास में कलमाड़ी की भूमिका की सराहा
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश कलमाड़ी के निधन पर दुख जताया और पुणे के विकास में उनके योगदान की सराहना की।

अपने शोक संदेश में अजित पवार ने कहा कि कलमाड़ी ने पुणे के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और उनके निधन से शहर के राजनीतिक, सामाजिक और सांस्कृतिक क्षेत्रों में एक खालीपन आ गया है। उपमुख्यमंत्री ने कहा, ‘शहर के विकास में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। पुणे ने एक अनुभवी नेता खो दिया है।’

वहीं एनसीपी (एसपी) प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार ने भी एक्स पर कलमाड़ी के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा, ‘वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश कलमाड़ी के निधन से देश ने एक अनुभवी नेता खो दिया है, जो संघर्षों से बने थे और सार्वजनिक जीवन की एक लंबी विरासत रखते थे।’ शरद पवार ने आगे कहा, ‘पुणे फेस्टिवल और पुणे इंटरनेशनल मैराथन जैसी पहलों के माध्यम से, उन्होंने पुणे को न केवल राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।’

और पढ़े  Crash: अमेरिका में क्रैश हुआ विमान, हादसे में 12 लोगों की मौत, स्काईडाइविंग के लिए ले जा रहा था यात्री

Spread the love
  • Related Posts

    Rahul Gandhi-: राहुल गांधी धोखाधड़ी के लिए जवाबदेही तय करने की बात कर रहे- सचिन पायलट

    Spread the love

    Spread the loveनीट पेपर लीक मुद्दे को लेकर कांग्रेस और विपक्षी दल लगातार केंद्र सरकार पर हमलावर हैं। इसी क्रम में आज शाम चार बजे कोटा पहुंच गए हैं। नेता…


    Spread the love

    जी7 शिखर सम्मेलन- बस कुछ देर में PM मोदी और ट्रंप की होगी मुलाकात, पीएम ने कहा- सिर्फ GDP से नहीं माप सकते देश का विकास

    Spread the love

    Spread the love आउटरीच सत्र में पीएम मोदी ने रखा नए अंतरराष्ट्रीय ढांचे का प्रस्ताव जी7 शिखर सम्मेलन के आउटरीच सत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक व्यापार और कनेक्टिविटी…


    Spread the love