Suicide: महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, प्रतिष्ठित व्यवसायिक परिवार की है महिला,पुलिस जांच में जुटी 

दिल्ली में एक प्रतिष्ठित व्यवसायिक परिवार की महिला की खुदकुशी ने सनसनी फैला दी है। व्यवसायी कमल किशोर की पुत्रवधू दीप्ति चौरसिया (40) ने मंगलवार शाम को फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उन्होंने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। हालांकि, दीप्ति चौरसिया के परिजन खुदकुशी के लिए उकसाने की पुलिस को शिकायत दे रहे हैं।  बताया जा रहा है कि दीप्ति की वर्ष 2010 में कमल किशोर के बेटे हरप्रीत चौरसिया से शादी हुई थी। दोनों के एक 14 साल का लड़का है। आरोप है कि हरप्रीत ने दो शादी कर रखी है। दूसरी पत्नी दक्षिण भारत के फिल्मों की अभिनेत्री है। वसंत विहार पुलिस मामले की जांच कर रही है।

और पढ़े  दिल्ली: सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर 500 लोग, पाकिस्तानी समेत तीन विदेशी हैंडल और नई दिल्ली के कई इलाके
  • Related Posts

    सुप्रीमकोर्ट: रिश्वत मामले में विजयन की याचिका पर सुनवाई आज, वाईएसआरसीपी की अर्जी पर भी जिरह

    सुप्रीम कोर्ट की एक विशेष पीठ 21 अक्तूबर को दो महत्वपूर्ण याचिकाओं पर सुनवाई करेगी।  इनमें केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन की कथित सीएमआरएल रिश्वत मामले से जुड़ी याचिका…

    आज जियो का मेगा IPO- बाजार में दिवाली तक चार और कंपनियां उतरेंगी, ₹32 हजार करोड़ से अधिक जुटाएंगी तीन कंपनियां

    इस त्योहारी सीजन में दलाल स्ट्रीट पर रोशनी और रौनक दोनों दोगुनी होने जा रही हैं। दिवाली से पहले जियो प्लेटफॉर्म समेत पांच आरंभिक सावर्जनिक निर्गम (आईपीओ) बाजार में उतरने…