पुलिस विभाग में कार्यरत एक ऐसा सब इंस्पेक्टर आजकल चर्चा का विषय बना हुआ है,भिक्षावृत्ति करने वालों बच्चों को देता है निशुल्क शिक्षा।

अयोध्या –

पुलिस विभाग में एक ऐसे सब इंस्पेक्टर चर्चाओ में हैं। जो अपनी ड्यूटी के बाद मिले समय को जनसेवा के कार्य में लगाते हैं। इस समय ये दरोगा रणजीत यादव अयोध्या के डीआईजी कार्यालय में तैनात हैं।और रक्तदान, पौधरोपण, पशु-पक्षियों की सेवा के साथ ही अब उन्होंने भिक्षावृत्ति करने वालों के बच्चों को निःशुल्क पढ़ाने का काम भी शुरू कर दिया है।वही दरोगा रणजीत यादव का कहना है कि उनका यह स्कूल अयोध्या के खुर्जा कुण्ड के पास स्थित पुलिस विभाग में कार्यरत एक ऐसा सब इंस्पेक्टर आजकल चर्चा का विषय बना हुआ है,भिक्षावृत्ति करने वालों बच्चों को देता है निशुल्क शिक्षा।जयसिंहपुर वार्ड में स्थित मलिन बस्ती में नवंबर 2021 से चल रहा है। इसमें इस समय 65 बच्चे पढ़ने आते हैं।उन्होने बताया कि भीख मांगने वाले निराश्रित लोगों के बच्चों से उनका सरोकार तब हुआ जब वे अयोध्या के नया घाट चौकी पर तैनात थे।इस इलाके में कुष्ठ रोगियों को घाटों पर भीख मांगते देखा जाता है।वही बताया कि उनके बच्चों को देख कर उन्हें अपना बचपन याद आया जब वे बेहद गरीबी के दौर में लोगों से किताबें मांग कर अपनी पढ़ाई करते थे। उन्होंने बताया कि उसी के बाद उन्होंने भिखारियों के बच्चों को फ्री में शिक्षा देने का संकल्प लिया। अब ऐसे निराश्रित बच्चों के लिए उन्होंने अपना स्कूल शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि वे इस समय पुलिस की अपनी ड्यूटी को वरीयता देते हुए समय निकालकर बच्चों को पढ़ाते हैं।बच्चों को पढ़ाई की सामग्री जैसे कॉपी, किताब, कलम, स्लेट, चॉक, रबर, कटर और अध्ययन सामग्री अपनी जेब से खरीदकर देते हैं। साथ ही उनके अभिभावकों को जागरूक करते हैं कि शिक्षा से ही उनकी गरीबी दूर हो सकती है.

और पढ़े  मेरठ सेंट्रल मार्केट ध्वस्तीकरण- बुलडोजर कार्रवाई देख छलके आंसू, पोकलेन मशीन का विरोध, पुलिस फोर्स तैनात
  • Related Posts

    लखनऊ: बैंकॉक से दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट की लखनऊ में मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग, यात्री अस्पताल में भर्ती

    बैंकॉक से दिल्ली जा रही इंडिगो एयरलाइंस की एक उड़ान में शनिवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक यात्री की तबीयत अचानक गंभीर रूप से बिगड़ गई।…

    UP में 30 लाख का इनामी नक्सली कमांडर ढेर: खोज रही थी झारखंड सरकार और एनआईए, वाराणसी में एटीएस ने मार गिराया

    रामनगर थाना क्षेत्र के लंका मैदान के समीप रविवार सुबह पुलिस और यूपी एटीएस की टीम की झारखंड के प्रतिबंधित नक्सली संगठन तृतीय प्रस्तुति कमेटी (टीपीसी) के कमांडर से मुठभेड़…