जेईई की तैयारी कर रही छात्रा ने कोटा फ्लाईओवर से कूदकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

राजस्थान के कोटा में एक दुखद घटना सामने आई है। पुलिस के अनुसार, बिहार की 18 वर्षीय एक छात्रा, जो JEE परीक्षा की तैयारी कर रही थी, ने कथित तौर पर कोटा-झालावाड़ फ्लाईओवर से कूदकर अपनी जान दे दी।

जयश्री 12वीं कक्षा की छात्रा थी और इस साल जनवरी से कोटा के एक कोचिंग संस्थान में JEE की तैयारी कर रही थी। वह विज्ञान नगर इलाके में एक पीजी (PG) में रहकर पढ़ाई कर रही थी। पुलिस के अनुसार, शनिवार देर रात उसकी मौत हो गई।

माता-पिता के आने के बाद होगा पोस्टमार्टम

पुलिस ने कहा कि पहली नजर में यह सुसाइड का मामला लग रहा है, लेकिन उसके माता-पिता से बात करने के बाद ही उसकी मौत के हालात के बारे में और पता चलेगा।

कोचिंग हब कोटा में किसी स्टूडेंट के सुसाइड का यह सातवां मामला है।

विज्ञान नगर पुलिस स्टेशन के सर्कल इंस्पेक्टर मुकेश मीणा ने रविवार को बताया कि एक JEE की स्टूडेंट ने कथित तौर पर शनिवार रात करीब 11 बजे फ्लाईओवर से कूदकर जान दे दी और उसे जानलेवा चोटें आईं।

उन्होंने कहा कि उसे तुरंत पास के हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रख दिया गया है, जो बिहार के अररिया जिले के रानीगंज में उसके पैतृक स्थान से उसके माता-पिता के आने के बाद किया जाएगा।

और पढ़े  सऊदी अरब के दो हवाई अड्डों पर हमले: 3 लोगों की मौत, होर्मुज के वैकल्पिक मार्ग पर भी मंडराया खतरा?
  • Related Posts

    फ्लाईदुबई- कैप्टन स्मित को इस्राइल में मिलेगा सर्वोच्च नागरिक सम्मान

    इस्राइल ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को नागरिक वीरता के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है। राष्ट्रपति आइजैक हर्जोग ने गुरुवार को इस सम्मान की…

    आज 6 सीटों पर उपचुनाव की मतगणना,असम में लोकसभा, बंगाल-तमिलनाडु में चार विधानसभा सीटें

    आज पांच विधानसभा सीटों समेत कुल छह सीटों के चुनाव नतीजे घोषित किए जाएंगे। असम में नगांव लोकसभा सीट पर उपचुनाव कराए गए हैं। बंगाल-तमिलनाडु में चार विधानसभा सीटों पर…