केतन की मां ने मांगी फांसी, अपनों ने भी छोड़ा साथ, चेतन को पाने की हसरत में सबकुछ हार गई सिया

पुणे के कारोबारी केतन अग्रवाल की मौत ने दो परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है। जिस बेटी के लिए परिवार ने सपनों का घर बसाने की तैयारी की थी, आज वही परिवार उसके खिलाफ सख्त सजा की मांग कर रहा है। पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में गिरफ्तार सिया गोयल को अब सिर्फ केतन के परिवार ही नहीं, बल्कि उसके अपने माता-पिता का भी साथ नहीं मिल रहा है।

सिया की मां और पिता दोनों ने कहा है कि अगर उनकी बेटी दोषी साबित होती है तो उसे फांसी की सजा मिलनी चाहिए। दूसरी ओर, केतन का परिवार भी इस मामले में शामिल सभी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहा है। इस बीच, जांच में सामने आए तथ्यों ने इस पूरे मामले को और भी सनसनीखेज बना दिया है।

क्या बोले सिया के पिता?

सिया गोयल के पिता प्रवीण गोयल ने इस पूरे मामले पर गहरी पीड़ा व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि वह अब भी इस बात पर विश्वास नहीं कर पा रहे हैं कि उनकी बेटी पर इतने गंभीर आरोप लगे हैं। प्रवीण गोयल ने कहा, “मेरी बेटी ने कभी मुझसे झूठ नहीं बोला और हमेशा सही रास्ते पर चलने की कोशिश की। इसलिए आज भी मेरे लिए यह मानना बेहद मुश्किल है कि वह ऐसा कोई कदम उठा सकती है।”

हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि जांच और अदालत में सिया दोषी साबित होती है, तो उसे किसी भी तरह की रियायत नहीं मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा, “अगर मेरी बेटी दोषी है, तो उसे भी वही सजा मिलनी चाहिए जो कानून में ऐसे अपराध के लिए तय है। न्याय में कोई देरी नहीं होनी चाहिए।” सिया के पिता ने बताया कि बेटी की गिरफ्तारी के बाद उन्हें गहरा सदमा लगा और उनकी तबीयत भी बिगड़ गई।

 

और पढ़े  यह मेरी आखिरी मुलाकात हो सकती है': मुंबई मार्च से पहले भावुक हुए मनोज जरांगे, अपील करते हुए क्या-क्या कहा?

सिया की मां ने क्या कहा?

सिया की मां पूजा गोयल ने कहा कि परिवार ने सगाई से पहले कई बार सिया से उसकी इच्छा जानने की कोशिश की थी। उन्होंने बताया, “हमने कम से कम दस बार सिया से पूछा था कि क्या वह केतन को पसंद करती है और उससे शादी करना चाहती है। हर बार उसने यही कहा कि वह केतन से शादी करना चाहती है और उसकी जिंदगी में कोई दूसरा व्यक्ति नहीं है।”

पूजा गोयल ने कहा कि परिवार को कभी इस बात का एहसास नहीं हुआ कि सिया किसी और के साथ रिश्ते में हो सकती है। उन्होंने कहा, “यदि मेरी बेटी दोषी साबित होती है तो उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। अगर वह इस अपराध में शामिल है तो उसे फांसी की सजा भी दी जानी चाहिए। यह बात एक मां कह रही है।” उन्होंने कहा कि यह मामला उनके पूरे परिवार के लिए बेहद दर्दनाक है।

केतन के पिता ने सिया के व्यवहार पर क्या कहा?

केतन अग्रवाल के पिता विशाल अग्रवाल ने आरोप लगाया है कि इस मामले की जांच केवल दो लोगों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। उनका मानना है कि इस कथित साजिश में अन्य लोगों की भूमिका भी हो सकती है। उन्होंने कहा, “मुझे पूरा विश्वास है कि इस मामले में और भी लोग शामिल हो सकते हैं और पुलिस को हर पहलू की जांच करनी चाहिए।”

विशाल अग्रवाल ने बताया कि जब उनके बेटे का शव घर पहुंचा, तब उन्हें उम्मीद थी कि सिया अपने होने वाले जीवनसाथी को खोने के गम में टूट चुकी होगी। लेकिन उसके व्यवहार ने परिवार को हैरान कर दिया। उन्होंने कहा, “उस समय हमें कुछ अजीब जरूर लगा, लेकिन अस्पताल और अंतिम संस्कार की व्यस्तता के कारण हम इस पर ज्यादा ध्यान नहीं दे सके। बाद में जांच आगे बढ़ी तो कई तथ्य सामने आए, जिसने पूरी घटना को लेकर हमारी सोच बदल दी।”

और पढ़े  नगालैंड: तुएनसांग में 3 दिन में 10 लोगों की मौत से हड़कंप, राज्यव्यापी चेतावनी जारी, पुलिस और क्या बोली?

केतन की मां सिया पर क्या कहा?

केतन की मां राखी अग्रवाल ने कहा कि उनके परिवार ने सिया को हमेशा अपनी बेटी की तरह माना था। उन्होंने बताया कि सिया कई बार उनके घर आई थी और पूरा संयुक्त परिवार उसे अपनी बहू के रूप में स्वीकार कर चुका था। राखी अग्रवाल ने कहा, “हम अक्सर उसके साथ खरीदारी करने जाते थे, साथ में डिनर करते थे और कभी भी उसके इरादों पर शक नहीं किया।” उन्होंने कहा कि बेटे की मौत के बाद उन्हें गहरा सदमा लगा है और परिवार खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है।

राखी अग्रवाल ने कहा, “मेरे बेटे की मौत के लिए जिम्मेदार लोगों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। मैं सभी आरोपियों के लिए फांसी की सजा की मांग करती हूं।” उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस को मामले के हर पहलू की जांच करनी चाहिए ताकि सच्चाई पूरी तरह सामने आ सके।

  • Related Posts

    साइनस: बंद नाक ने सांस लेना कर दिया था मुश्किल, दवाएं भी हो रही थीं बेअसर, फिर आई सामने हैरान करने वाली वजह

    बंद नाक, खांसी या रात को सांस लेने में परेशानी होना काफी आम समस्या है। मौसम बदलते ही ज्यादातर लोगों को ये दिक्कतें शुरू हो जाती हैं। कुछ लोगों को…

    भारतीय युद्धपोत से भिड़ा पाकिस्तानी जहाज: दिल्ली से लेकर इस्लामाबाद तक हलचल, भारत ने पाक राजनियक को किया तलब

    अरब सागर में अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र के भीतर भारतीय नौसेना के एक जहाज और पाकिस्तानी नौसेना के पोत की टक्कर के बाद भारत ने पाकिस्तान के प्रभारी राजनयिक को तलब कर…