कथावाचक अभिनव अरोड़ा के पिता की कार बाइक से टकराई, आरोपियों ने तोड़े शीशे, पुलिस ने तीन को पकड़ा

तिलक नगर में बाल कथावाचक अभिनव अरोड़ा के पिता तरुण राज अरोड़ा की कार एक बाइक से टकरा गई। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। लेकिन बाइक सवारों ने उनकी कार पर हमला कर दिया। कार के शीशे तोड़ दिए। उनके पिता की शिकायत पर पुलिस ने एहतियाती कदम उठाते हुए तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

 

पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त दरादे शरद भास्कर ने बताया कि 7 अप्रैल की रात करीब 10 बजे मॉल रोड पर सिंगला रेस्तरां के सामने अभिनव अरोड़ा के पिता एक कार में थे। उनकी कार की टक्कर एक बाइक से हो गई। अभिनव अरोड़ा उस समय कार में मौजूद नहीं थे। बाइक सवारों ने अभिनव के पिता से यह कहकर बहस शुरू कर दी कि उनकी तेज रफ्तार होने के कारण उन्हें चोट लग सकती थी। उन्होंने बहस करते हुए अपने कड़ा से कार के बोनट और खिड़की पर मारना भी शुरू कर दिया। अभिनव अरोड़ा के पिता ने झगड़े की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन आरोपियों को एहतियातन हिरासत में ले लिया। आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। जहां से उन्हें दो दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

और पढ़े  167 साल पुरानी गणित की पहेली सुलझाने का दावा: क्लाॅड AI की मदद से गणितज्ञ ने खोजा हल, कैसे हुआ यह संभव?
  • Related Posts

    बालेंद्र शाह का भारत दौरा: 24000 करोड़ नेपाली रुपये की मदद देगा भारत, किन आठ क्षेत्रों में हुए अहम समझौते?

    प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाल के लिए बड़ी मदद का एलान किया है। भारत नेपाल को 24 हजार करोड़ नेपाली रुपये देगा। यह राशि बाढ़ के बाद पुनर्निर्माण और दीर्घकालीन विकास…

    बालेन शाह का भारत दौरा- पीएम मोदी बोले- नेपाल के बिना राम अधूरे, नेपाली प्रधानमंत्री ने क्यों कहा शुक्रिया?

    नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह दो दिवसीय भारत दौरे पर हैं। सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन में उनका औपचारिक स्वागत किया। इस यात्रा को भारत-नेपाल संबंधों के…