अब जानते हैं पूरी कहानी…
कैप्टन स्मित मच्छार कौन हैं, उनकी पृष्ठभूमि क्या है?
कैप्टन स्मित मच्छार भारतीय नागरिक हैं, जो एयरलाइन फ्लाईदुबई में काम करते हैं। उनके प्रोफाइल के अनुसार उनके पास 13 साल का कमर्शियल एविएशन अनुभव है। करियर की शुरुआत उन्होंने भारत की स्पाइसजेट से मुंबई में की, जहां वे सीनियर कमांडर और लाइन ट्रेनिंग कैप्टन रहे। 2022 में वे फ्लाईदुबई से जुड़े।
उनका विमानन से नाता एकदम अप्रत्याशित तरीके से बना। परिवार का टेक्सटाइल बिजनेस था। स्मित ने पहले टेक्सटाइल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, फिर मैनेजमेंट कोर्स किया। उसी दौरान एक एविएशन सेमिनार में गए। वहीं से उड़ान भरने का जुनून जागा। तब वे 19 साल के थे। उनकी मां शुरू में इस करियर से सहमत नहीं थीं, लेकिन भारत के तेजी से बढ़ते विमानन उद्योग ने उनका मन बदल दिया।
दुनियाभर से कैप्टन स्मित को कैसी प्रतिक्रिया मिली?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नेतन्याहू से बातचीत याद करते हुए कहा, ‘पायलट बहुत बुरी हालत में था और अभी भी है, लेकिन उसमें इतनी समझ थी। वह हीरो था।’ इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक्स पर लिखा, ‘भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को मेरा सलाम। चाकू से घायल और गंभीर रूप से जख्मी होने के बावजूद उन्होंने लड़ाई लड़ी, सामना किया, कॉकपिट का दरवाजा खोला और यात्रियों व क्रू की हमलावर को काबू करने में मदद की।’






