उत्तराखंड: होटल अकाउंटेंट से 3.20 करोड़ रुपये की ठगी, STF ने आरोपी पश्चिम बंगाल से दबोचा

 

 

नामी होटल शृंखला चलाने वाली कंपनी के अकाउंटेंट से 3.20 करोड़ रुपये ठगने के आरोपी साइबर ठग को एसटीएफ ने पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया है। पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना के रहने वाले सूरज मौला नाम के इस आरोपी के पास से कई सिम और मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।

आरोपी के खाते में एक ही दिन में एक करोड़ रुपये से भी अधिक का लेनदेन पाया गया है। एसटीएफ आरोपी के साथियों की तलाश कर रही है। एसएसपी एसटीएफ नवनीत भुल्लर ने बताया कि गत मई में टिहरी गढ़वाल के रहने वाले व्यक्ति ने शिकायत की थी। उन्होंने बताया था कि उन्हें एक व्यक्ति ने खुद को कंपनी का एमडी बताते हुए कॉल किया था।

फोन पर बताया गया था कि उसने एक नया नंबर लिया है। अब इसी नंबर को सुरक्षित कर लो। इसके बाद कहा गया कि एक नए प्रोजेक्ट में पैसा लगाना है। इसके लिए तत्काल 1.95 करोड़ रुपये के भुगतान को प्रोसेस करने के लिए कहा गया। पीड़ित ने उसकी बातों पर विश्वास करते हुए यह रकम श्याम ट्रेडिंग कंपनी के खाते में जमा करा दी।
 

इसके बाद और रकम जमा करने के लिए कहा गया। इस पर उन्होंने सवा करोड़ रुपये और जमा करा दिए। कुल मिलाकर विभिन्न खातों में 3.20 करोड़ रुपये जमा करा दिए गए, लेकिन इसी बीच उन्हें पता चला कि एमडी ने कोई नंबर नहीं बदला है और न ही प्रबंधन ने किसी अन्य प्रोजेक्ट में पैसा लगाने की बात कही है। इस पर उन्हें ठगी का पता चला। इस शिकायत पर साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच की गई तो सूरज मौला का नाम सामने आया।

और पढ़े  देहरादून: UIIDB प्रोजेक्ट्स की धीमी रफ्तार पर मुख्य सचिव नाराज, शारदा रिवरफ्रंट के काम में तेजी के निर्देश

इस दरम्यान कई बैंक खातों और मोबाइल नंबरों की जांच की गई थी। इसमें पता चला कि मौला के एक ही खाते में केवल 24 घंटों के भीतर एक करोड़ रुपये से भी ज्यादा की रकम जमा की गई है। मौला के पास से दो मोबाइल फोन, एक ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, तीन डेबिट कार्ड और पांच सिम बरामद हुए हैं। उसके अन्य साथियों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

 

  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…