उत्तराखंड- मध्य क्षेत्रीय परिषद में प्रदेश रखेगा कई मुद्दे, CM धामी बैठक में शामिल होने छत्तीसगढ़ पहुंचे

Spread the love

 

त्तीसगढ़ में मंगलवार को होने वाली मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक में उत्तराखंड कई मुद्दों को उठाएगा। इस बैठक में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को छत्तीसगढ़ पहुंच गए हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में मुख्यमंत्री धामी की ओर से उत्तराखंड के विकास योजनाओं के साथ ही सामरिक महत्व के मुद्दों को मध्य क्षेत्रीय परिषद में रखेंगे। राज्य में कई जलविद्युत परियोजनाओं के अनुमति के मामले लंबित हैं।

 

राज्य की ओर से इन परियोजनाओं के लिए केंद्र सरकार से अनुमति का आग्रह किया जाएगा। इसके अलावा प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना में नई सड़कों की स्वीकृति, एकीकृत बाल विकास सेवा, कृषि, स्वास्थ्य, पर्यटन, आपदा प्रबंधन के मानकों में छूट समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। सोमवार को मुख्यमंत्री धामी के छत्तीसगढ़ पहुंचने पर मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट जगदलपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। बैठक में प्रमुख सचिव आरके सुधांशु भी मौजूद रहे।


Spread the love
और पढ़े  चमोली- आवारा कुत्तों का आतंक; नारायणबगड़ और नलगांव क्षेत्र के 10 स्कूलों में 23 अगस्त तक रहेगी छुट्टी
  • Related Posts

    रुड़की – गुरुकुल नारसन के टिकौला कलां गांव में नाले में मिला युवक का शव

    Spread the love

    Spread the loveरुड़की में गुरुकुल नारसन क्षेत्र के टिकौला कलां गांव में आज एक युवक का शव नाले में पड़ा मिला है। युवक की पहचान कपिल(40) पुत्र मेघवाल निवासी टिकौला कलां के…


    Spread the love

    हरिद्वार में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर मंथन: कार्यक्रम में पहुंचे सीएम धामी, शिवराज-रामदेव और संत समाज भी मौजूद

    Spread the love

    Spread the loveहरिद्वार में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ को लेकर संत समाज की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। ज्वालापुर मार्ग स्थित श्रीजी वाटिका में आयोजित कार्यक्रम में…


    Spread the love