पौड़ी- डीएम ने किया जल संस्थान कार्यालय का औचक निरीक्षण, ड्यूटी के समय घर में मिले जेई, एसई का भी वेतन रोका

जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने मंगलवार को जल संस्थान कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने कार्यालय व्यवस्थाओं, शिकायत निस्तारण प्रणाली, अधिकारियों-कर्मचारियों की उपस्थिति तथा फील्ड में चल रहे कार्यों की वास्तविक स्थिति का गहन जायजा लिया।

 

इस निरीक्षण के दौरान जब जिलाधिकारी द्वारा क्षेत्रीय स्तर पर कार्यरत एक कनिष्ठ अभियंता (जेई) से वीडियो कॉल के माध्यम से संपर्क किया गया तो वह ड्यूटी समय में अपने घर पर मौजूद मिले। इस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए संबंधित जेई के खिलाफ तत्काल प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने के निर्देश दिए।

वहीं, अधीक्षण अभियंता कार्यालय से अनुपस्थित पाए गए, जिसको लेकर उनका एक दिन का वेतन बाधित करते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया। जिलाधिकारी ने कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर को कार्यालय परिसर के बाहर प्रमुखता से चस्पा करने के निर्देश दिए।

 

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने डिस्पैच रूम, अधिष्ठान, लेखा अनुभाग, कंप्यूटर, पेयजल शिकायत अनुभाग का निरीक्षण किया। उन्होंने शिकायतों के पंजीकरण, उनके निस्तारण की समयसीमा, संबंधित कर्मचारियों की जिम्मेदारी व निगरानी व्यवस्था की जानकारी ली।

जिलाधिकारी ने जल संस्थान के अधिकारियों को कहा कि जिन क्षेत्रों में शिकायतों के समाधान के लिए कर्मचारी भेजे जा रहे हैं, उसकी सूचना संबंधित जनप्रतिनिधियों और ग्राम स्तर के जिम्मेदार व्यक्तियों को भी उपलब्ध कराई जाए। साथ ही कार्यालय परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाने के भी निर्देश दिए।

और पढ़े  कर्णप्रयाग: मेडिकल शॉप पर हार्ट अटैक आने से अचानक गिरा शख्स, संचालक ने सीपीआर देकर बचाई जान
  • Related Posts

    निठारी कांड: परिजनों की आशंका, 7 फीट का खोखा, दो गाठ वाली रस्सी, सुरेंद्र ने कैसे की आत्महत्या? बताया साजिश

    अल्मोड़ा से सुरेंद्र कोली का शव लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत और परिजनों ने इस घटना में साजिश होने की आशंका जताई…

    लाइसेंस होटल का, चल रहा था रेस्टोरेंट: एक ही बर्तन में पक रहा था वेज-नॉनवेज, मीट बिक्री पर लगी रोक

    खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने शनिवार को जिले में बड़ी कार्रवाई की है। इसमें होटल, रेस्टोरेंट, डेयरी, नमकीन इकाइयों और किराना प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर गंभीर अनियमितताओं पर कई…